{"_id":"6676fdb2bdf1a37fbd0f78ae","slug":"approval-given-to-proposal-for-development-works-worth-more-than-rs-17-crore-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-114559-2024-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: 17 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों के प्रस्ताव पर लगी मुहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: 17 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों के प्रस्ताव पर लगी मुहर
विज्ञापन
वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए जिला पंचायत बोर्ड की पहली बैठक शनिवार को संपन्न हुई। बैठक में विकास के कई प्रस्तावों पर चर्चा हुई। नए वित्तीय सत्र के लिए करीब 17 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के प्रस्तावों पर मुहर लगी। इसके अतिरिक्त चालू वित्तीय वर्ष के लिए मनरेगा लेबर बजट के लिए 175.70 करोड़ रुपये का अनुमोदन किया गया। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों से विकास कार्यों के लिए प्रस्ताव मांगा गया।
जिला पंचायत अध्यक्ष राधिका पटेल की अध्यक्षता में शनिवार को जिला पंचायत सभागार में बोर्ड की बैठक हुई। इसमें सबसे पहले वित्तीय वर्ष 2023-24 में कराए गए विकास कार्यों के बारें में सदन को जानकारी दी गई। वित्तीय वर्ष 2023-24 में पंचम राज्य वित्त के बचत की धनराशि करीब दो करोड़ रुपये का उपयोग चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 में विकास कार्याें में किए जाने पर सहमति बनी। इसके साथ जिला निधि से होने वाले विकास कार्यों पर चर्चा हुई। जिला निधि से करीब 15 करोड़ के बजट से विकास कार्य कराए जाने का प्रस्ताव पास हुआ।
हालांकि एमएलसी विनीत सिंह ने जिला निधि का बजट बढ़ाने पर जोर दिया और इसके लिए शासन में पत्र लिखे जाने की बात कही। बोर्ड की बैठक में पूरे जनपद में करीब 175.70 करोड़ रुपये के मनरेगा लेबर बजट का अनुमोदन किया गया। इस दौरान नए मीटिंग हाल के निर्माण के लिए करीब 1.40 करोड़ रुपये का बजट पास हुआ। जिला पंचायत सदस्यों से नए कार्यों के लिए प्रस्ताव मांगा गया। इस मौके पर मुख्य रूप से एमएलसी विनीत सिंह के साथ ही सीडीओ सौरभ गंगवार, डीसी मनरेगा रमेश कुमार, सदर ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत, नगवां ब्लॉक प्रमुख प्रवीण सिंह, अनील यादव, उत्तरा त्रिपाठी, नीरज, सुनील सहित अन्य मौजूद रहे। संचालन अपर मुख्य अधिकारी राजेश कुमार चौधरी ने किया।