फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Apprised the Sadar MLA about the problems

सदर विधायक को समस्याओं से कराया अवगत

Sat, 12 Jun 2021 11:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Apprised the Sadar MLA about the problems
भारतीय मजदूर संघ एवं अखिल भारतीय विद्युत मजदूर महासंघ की ओबरा इकाई की ओर से प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष धुरंधर शर्मा की अध्यक्षता में शनिवार को स्थानीय कार्यालय पर अभिनंदन समारोह हुआ। इसमें विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल सदर विधायक भूपेश चौबे का स्वागत किया गया और उन्हें कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत कराया गया।
विज्ञापन

प्रदेश महामंत्री शशिकांत श्रीवास्तव ने कहा कि सिविल कार्यों के लिए मुख्यालय से पर्याप्त मात्रा में धन जारी न होने से कॉलोनी के क्षतिग्रस्त सड़कों का निर्माण व मरम्मत कार्य पूर्णतया बाधित है। कर्मचारियों की समस्याओं का निदान परियोजना प्रबंधन नहीं कर रहा है। एसटीपी प्लांट निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान न देने की शिकायत की। सदर विधायक भूपेश चौबे ने कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि कर्मचारी सुविधाओं के लिए धन की कमी आड़े नहीं आएगी। प्रबंधन एवं शासन स्तर पर तत्काल बात करते हुए कर्मचारी समस्याओं का निराकरण कराने का प्रयास करेंगे। इस मौके पर एके वार्ष्णेय, राजीव कुमार वैश्य, प्रहलाद शर्मा, अंबुज सिंह, श्रीकांत गुप्ता, विजय प्रकाश कुशवाहा, गौरी शंकर मंडल, श्याम कुमार गुप्ता, दिनेश चौरसिया, उमाशंकर मौर्या, अंकेश श्रीवास्तव, राजीव दुबे, विनय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed