फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Apply for birth and death certificate within 21 days

Sonebhadra News: जन्म- मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए 21 दिन के अंदर करें आवेदन

Sun, 27 Apr 2025 01:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Apply for birth and death certificate within 21 days
नगर पालिका परिषद (रॉबर्ट्सगंज) सोनभद्र के रहवासियों को जन्म प्रमाणपत्र बनवाना हो या फिर मृत्यु प्रमाणपत्र इसके लिए नगर पालिका कार्यालय में 21 दिन के अंदर आवेदन करना होगा।
विज्ञापन

नगर पालिका कर्मचारी विमलेश के पास जन्म एवं मृत्यु प्रमाणपत्र बनाने का प्रभार है। अगर किसी बच्चे की उम्र एक वर्ष से अधिक है तो जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के लिए पूरी प्रक्रिया अपनानी होगी। इसके बाद ही प्रमाणपत्र बन सकेगा।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी के मुताबिक 21 दिन के अंदर कार्यालय में प्रमाण के साथ सूचना देनी होती है। 30 दिन से एक साल तक पांच रुपये विलंब शुल्क के साथ 10 रुपये के स्टांप पेपर पर सीएमओ से प्रमाणित कराकर प्रार्थना पत्र देने पर नगर पालिका प्रशासन की तरफ से प्रमाण पत्र जारी किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक साल से अधिक उम्र के बच्चों का जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के लिए माता-पिता का आधार, दो गवाह के साथ स्टाम्प पेपर पर कार्यालय में आवेदन करना होता है। आवेदन एसडीएम के पास भेजा जाता है।
जहां से राजस्व कर्मियों के माध्यम से जांच करके रिपोर्ट लगाई जाती है। रिपोर्ट पुन: नगर पालिका कार्यालय में पहुंचता है। इसके बाद प्रमाण पत्र जारी होता है। इसमें 15 से 20 दिन का समय लग सकता है। नगरवासी जलकर या गृहकर जमा करने के लिए नगर पालिका के कर्मचारी संंत सोनी से संपर्क कर सकते हैं।


नगर क्षेत्र में किसी बच्चे का जन्म होने पर तथा किसी व्यक्ति की मृत्यु होने की सूचना कार्यालय में 21 दिन में देनी होती है। एक साल से अधिक उम्र के लोगों का प्रमाणपत्र बनवाने के लंबी प्रक्रिया अपनानी होती है। इसलिए नगरवासी सूचना नगर पालिका कार्यालय में 21 दिन में दे दिया करें। -विजय कुमार यादव, ईओ, नगर पालिका परिषद सोनभद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article