{"_id":"6877ef24cc3ed3e8b0083730","slug":"application-process-for-hajj-begins-fill-the-form-by-july-31-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-131333-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: हज के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, 31 जुलाई तक भरें फॉर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: हज के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, 31 जुलाई तक भरें फॉर्म
विज्ञापन
हज यात्रा-2026 पर जाने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह 31 जुलाई तक चलेगी।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा ने बताया कि जिले में हज ई-सुविधा केंद्र की स्थापना दुद्धी के अनुदानित मदरसा दारुल उलूम कादरिया नूरिया बघाडू में की गई है। वहां इच्छुक हज यात्री निशुल्क आवेदन कर सकेंगे।
उन्होंने बताया कि आवेदन से पहले आवेदकों को जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा। हज के लिए आवेदन करते समय मशीन पठित पासपोर्ट अनिवार्य है, हस्तलिखित पासपोर्ट मान्य नहीं होगा।
पासपोर्ट की वैधता 31 दिसंबर 2026 तक होना जरूरी है। आवेदकों को पासपोर्ट साइज फोटो, पासपोर्ट का प्रथम और अंतिम पृष्ठ, पता प्रमाण, बैंक पासबुक या कैंसिल्ड चेक की प्रति अपलोड करनी होगी।
विज्ञापन
एक आवेदन में अधिकतम 5 लोग शामिल हो सकते हैं, लेकिन सभी को एक ही श्रेणी का होना जरूरी है। 65 वर्ष की आयु तक की महिलाएं लेडीज विदाउट मेहरम श्रेणी में भी आवेदन कर सकती हैं।
हज-2026 के लिए सामान्य 40 दिवसीय यात्रा के साथ-साथ 20 दिवसीय लघु यात्रा का विकल्प भी दिया गया है। लघु यात्रा के लिए केवल 7 उड़ान स्थल (अहमदाबाद, बैंगलोर, चेन्नई, कोच्चिन, दिल्ली, हैदराबाद व मुंबई) निर्धारित किए गए हैं। इस विकल्प में सीटें सीमित होंगी और खर्च अधिक हो सकता है।