फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Appeal for cooperation in controlling child labour

Sonebhadra News: बाल श्रम पर नियंत्रण में सहयोग की अपील

Thu, 12 Jun 2025 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Appeal for cooperation in controlling child labour
सोनभद्र। ‘विश्व बाल श्रम निषेध दिवस’ के मौके पर बृहस्पतिवार को जिले भर में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जहां लोगों से बाल श्रम पर नियंत्रण में सहयोग की अपील की गई।
विज्ञापन

सभी नागरिकों से बाल श्रम को खत्म करने में सक्रिय भागीदारी निभाने और बच्चों के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने को लेकर जिला प्रशासन की ओर पुलिस की ओर से जिले में अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर जिला मुख्यालय स्थित स्वर्ण जयंती चौक सहित राबर्ट्सगंज नगर में श्रम विभाग की ओर से जागरूकता रैली निकाली गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रम प्रवर्तन अधिकारी शिवेंद्र प्रताप सिंह ने की। इस दौरान बाल श्रम के नुकसान की जानकारी दी गई। उन्होंने अपील की कि बाल श्रम को बढ़ावा न दें। ऐसा करना अपराध की श्रेणी में आता है। वहीं बच्चों से काम कराने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। टीमों ने जागरूकता संबंधी नारेबाजी भी की। श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा व संरक्षण के लिए श्रम विभाग के साथ साथ थाना एएचटी, जिला प्रोबेशन की टीम कार्य कर रही हैं।इससे जल्द ही बाल श्रम मुक्त सोनभद्र का सपना साकार होगा। इस मौके पर थाना प्रभारी एएचटीयू जय सिंह, जिला प्रोबेशन कार्यालय से गायत्री दुबे, श्रम विभाग के कर्मचारी रिश मोहम्मद, संजय मिश्रा और दीपक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed