फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Apna Dal meeting concluded Birsa Munda death anniversary will be celebrated on 9th

Sonbhadra News: अपना दल की बैठक संपन्न, नौ को मनेगी बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि, आएंगे अपना दल के प्रदेश अध्यक्ष

Sat, 07 Jun 2025 06:40 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sat, 07 Jun 2025 06:40 PM IST
सार

अपना दल के कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न हुई। इस दौरान सर्वसम्मति से आने वाली नौ जून को बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि मनाने का निर्णय लिया गया। जानकारी के अनुसार जयंती को लेकर पार्टी कार्यालय में बैठक हुई और भव्य कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई गई।
 

विज्ञापन
Apna Dal meeting concluded Birsa Munda death anniversary will be celebrated on 9th
अपना दल कार्यकर्ताओं की बैठक - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

छपका स्थित अपना दल एस कार्यालय में शनिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक जिलाध्यक्ष अंजनी पटेल की अध्यक्षता में हुई। इसमें आदिवासी महानायक बिरसा मुंडा की नौ जून को पुण्यतिथि मनाने की रुपरेखा बनाई गई। इस कार्यक्रम में पार्टी के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष जाटव आरपी गौतम भी शामिल होंगे।

विज्ञापन


जिलाध्यक्ष अंजनी पटेल ने बताया कि भगवान विरसा मुंडा के पुण्यतिथि समारोह में बतौर मुख्य अतिथि अपना दल एस के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष जाटव आरपी गौतम व विशिष्ट अतिथि अनुसूचित जाति जनजाति मंच के राष्ट्रीय सचिव नेम सिंह बहेलिया, मिर्जापुर छानबे विधायक रिंकी कोल शामिल होंगी। सभी पदाधिकारी इस कार्यक्रम के लिए अपनी जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा ने निर्वहन करें।
विज्ञापन


राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य दिनेश बियार ने कहा कि संगठन की मजबूती ही चुनावी सफलता की कुंजी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एनडीए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार करने का आह्वान किया। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अरुण सिंह पटेल व म्योरपुर ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड ने आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी बढ़-चढ़कर हिस्सा लें, जिससे यह कार्यक्रम ऐतिहासिक हो सके। इस मौके पर आलोक पांडेय, प्रीति पटेल, अभिषेक पटेल, सुरजीत पटेल, विनोद यादव, प्रवीण त्रिपाठी, कृष्णकांत कुशवाहा, विकास पटेल, ओमप्रकाश पटेल आदि मौजूद रहे। संचालन इं.केडी सिंह ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed