{"_id":"6706be78a29a3d1d6b0ca034","slug":"anwari-becomes-robertsganj-kotwal-akanksha-gets-command-of-women-police-station-sonbhadra-news-c-194-1-son1001-119076-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: अनवरी बनीं रॉबर्ट्सगंज कोतवाल, आकांक्षा को महिला थाने की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: अनवरी बनीं रॉबर्ट्सगंज कोतवाल, आकांक्षा को महिला थाने की कमान
विज्ञापन
मिशन शक्ति के तहत बुधवार को दो बेटियों को थानेदार बनने का मौका मिला। नर्सिंग कॉलेज की छात्रा अनवरी अंसारी ने एक दिन के लिए रॉबर्ट्सगंज कोतवाल बनीं तो आदर्श इंटर कॉलेज में 12वीं की छात्रा आकांक्षा ने महिला थाने की कमान संभाली।
छात्राओं ने थाने का कामकाज समझा। वहां आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं और उसके निस्तारण का संबंधितों को निर्देश दिया। रॉबर्ट्सगंज कोतवाल की कुर्सी संभालने वाली उरमौरा निवासी अनवरी अंसारी पुत्री कलामुद्दीन अंसारी को एएसपी कालू सिंह व कोतवाल सत्येंद्र राय ने पुलिस के कामकाज के बारे में समझाया।
मिशन शक्ति में होने वाली गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान उनके समक्ष पैसे के लेन-देन का मामला पहुंचा। निपराज गांव निवासी नागेश्वर यादव के मृत पिता ने सात साल पूर्व किसी को 40 हजार दिया था।
विज्ञापन
अब वह वापस नहीं कर रहा। छात्रा अनवरी ने आरोपी पक्ष को मौके पर तलब किया। दोनों पक्षों को सुनने के बाद समाधान के लिए समुचित सुझाव दिया। अनवरी ने बताया कि पुलिस का काम एक दिन करने को मिला।
काफी चुनौतीपूर्ण कार्य है। इससे आत्मविश्वास में बढ़ोतरी हुई है। वहीं महिला थाने में आदर्श इंटर काॅलेज की छात्रा आकांक्षा पुत्री दूधनाथ एक दिन की थानाध्यक्ष बनी। इस मौके पर महिला एसओ सविता सरोज मौजूद रहीं।
आकांक्षा ने कहा कि बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए पुलिस का यह प्रयास सराहनीय है। इसके साथ ही सीओ ओबरा हर्ष पांडेय, सीओ नगर डॉ. चारू द्विवेदी, सीओ दुद्धी, सीओ पिपरी की ओर से अलग-अलग स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित किए गए।
सीओ सिटी बनकर गौरी ने सुनीं समस्याएं
चुर्क के डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अध्यनरत कक्षा-12 की छात्रा गौरी पराशर पुत्री गौतम पराशर ने सीओ सिटी की कुर्सी संभाली। पुलिस लाइन स्थित सीओ के कार्यालय में छात्रा गौरी ने एक दिन की क्षेत्राधिकारी के रूप में कामकाज किया। सीओ सिटी डॉ. चारू द्विवेदी ने उन्हें पुलिस की कार्यप्रणाली की जानकारी दी। छात्रा गौरी ने कार्यालय पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को सुनकर समाधान का निर्देश दिया।