{"_id":"65579d60743527e13f033d96","slug":"anuj-and-shivani-topped-in-100-meter-race-sonbhadra-news-c-194-1-son1001-5930-2023-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: सौ मीटर दौड़ में अनुज और शिवानी रहे अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: सौ मीटर दौड़ में अनुज और शिवानी रहे अव्वल
विज्ञापन
बभनी। दक्षिणांचल ग्रामोदय इंटर काॅलेज बभनी में शुक्रवार को बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता और मेले का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में क्षेत्र के छह विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। बच्चों ने पीटी, डंबल, मार्च पास्ट सलामी, रंगोली, चित्रकला प्रतियोगिता, खो खो, कबड्डी आदि में प्रतिभा दिखाई। मेले में स्वनिर्मित खाद्य सामानों के स्टॉल सजाए।
मुख्य अतिथि ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड रेणुकूट के इकाई प्रमुख मनीष गर्ग और विशिष्ट अतिथि प्रमुख मानव संसाधन राजीव दुबे ने मेले का उद्घाटन किया। सौ मीटर दौड़ में अनुज कुमार सिंह प्रथम, नवनीत कुमार द्वितीय, विकास कुमार तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में शिवानी प्रथम, मीना कुमारी द्वितीय और फूलमती तृतीय स्थान पर रहीं।
जूनियर बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में अनुज कुमार प्रथम, विवेक कुमार द्वितीय और रामकुमार तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में शिवानी प्रथम, प्रतिमा द्वितीय और प्रिया तृतीय स्थान पर रहीं। रंगोली प्रतियोगिता में जय प्रकाश प्रथम, राफिया आफरीन द्वितीय और गरिमा तृतीय स्थान पर रहीं। निबंध प्रतियोगिता में श्यामा नंद प्रथम, साक्षी द्वितीय और प्रियंका तृतीय स्थान पर रहीं। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि डाॅ. व्यास चंद्र विश्वकर्मा, थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र द्विवेदी, अरुण सिंह आदि मौजूद रहे।