{"_id":"60cc9e9e8ebc3e32bd021f02","slug":"anti-romeo-squad-team-released-25-with-a-warning-sonbhadra-news-vns595446516","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंटी रोमियो स्क्वॉड टीम ने 25 शोहदों को चेतावनी देकर छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंटी रोमियो स्क्वॉड टीम ने 25 शोहदों को चेतावनी देकर छोड़ा
विज्ञापन
जिले में कोरोना की दूसरी लहर के दौरान ठंडे बस्ते में पड़ी एंटी रोमियो स्क्वॉड टीम की गतिविधियां अब फिर से सक्रिय होने लगी हैं। कोरोना कर्फ्यू समाप्त होने के बाद से अब तक एंटी रोमियो स्क्वॉड टीम ने 50 से अधिक स्थानों पर जांच कर चुकी है। इसके साथ ही 25 शोहदों को चेतावनी देकर छोड़ा गया है। पहले प्रतिदिन औसतन 75 स्थानों पर जांच होती थी।
वर्ष 2017 में सूबे की कमान संभालते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए सभी जिलों में एंटी रोमियो स्क्वॉड टीम गठित करने का निर्देश दिया है। उक्त निर्देश के क्रम में 30 अप्रैल 2017 को जिले के 22 थानों में एंटी रोमियो स्क्वॉड टीम गठित की गई है। प्रत्येेक टीम में एक दारोगा के अलावा महिला और पुरूष पुलिसकर्मी हैं। सभी टीमें अपने-अपने क्षेत्रों के स्कूलों, मंदिरों, रेलवे, बस स्टेशनों समेत अन्य सार्वजनिक स्थानों पर चेकिंग करते हुए शोहदों के खिलाफ कार्रवाई करती है। हालांकि टीमें पहली बार चेतावनी देकर छोड़ देती है। हालांकि मार्च में कोरोना संकट शुरू होने के बाद कर्फ्यू लगने के कारण एंटी रोमियो टीम की सक्रियता कम हो गई थी। क्योंकि शोहदे निकल नहीं रहे थे।
पुलिस महकमे से मिली जानकारी के अनुसार 30 अप्रैल 2017 से 15 जून 2021 तक एंटी रोमियो स्क्वॉड टीम द्वारा 73 हजार 586 स्थानों पर चेकिंग किया गया था। इस दौरान 25 हजार 205 शोहदों को चेतावनी देकर छोड़ा गया। छेड़खानी समेत अन्य धाराओं के 48 मुकदमे दर्ज करते हुए 54 शोहदों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। हालांकि कोरोना का संकट कम होने के बाद फिर से एंटी रोमियो स्क्वॉड टीम ने र्सावजनिक स्थलों की जांच करते हुए शोहदों के खिलाफ कार्यवाही करने में जुट गई है।
विज्ञापन
जिले में कोरोना कर्फ्यू समाप्त होने के बाद एंटी रोमियो स्क्वॉड टीम को सक्रिय करते हुए सार्वजनिक स्थानों पर चेकिंग शुरू करा दी गई है। अभियान चलाकर शोहदों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। - डॉ. राजीव सिंह अपर पुलिस अधीक्षक, सोनभद्र।