{"_id":"580b90564f1c1b1030705501","slug":"anpara-first-sixth-units-were-produced","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनपरा की पहली, छठीं इकाई आई उत्पादन पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनपरा की पहली, छठीं इकाई आई उत्पादन पर
अमर उजाला ब्यूरो/ सोनभद्र
Updated Sat, 22 Oct 2016 09:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
2630 मेगावाट वाली अनपरा परियोजना में पांच दिन पूर्व बंद हुई 210 मेगावाट की पहली इकाई और शुक्रवार की रात ट्रिप की 500 मेगावाट वाली छठीं इकाई शनिवार को उत्पादन पर ले ली गई। इसके साथ ही परियोजना का उत्पादन 1830 मेगावाट पहुंच गया। 500 मेगावाट का ऐश डक्ट सिस्टम दुरुस्त कर लिया गया है। इस इकाई को रविवार देर शात तक लाइटअप और सोमवार सुबह तक बिजली उत्पादन शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है।
बताते चलें कि सातवीं इकाई को ऐश डक्ट में अत्यधिक राख भराव के कारण चार दिन पूर्व बंद कर दिया गया था। जिसे अब लाइटअप करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वहीं पहली इकाई भी तकनीकी खराबी के चलते पांच दिन पूर्व से बंद चल रही थी। इसकी खराबी को दूर करते हुए शुक्रवार शाम जहां पहली इकाई को उत्पादन पर ले लिया गया। वहीं इस इकाई के उत्पादन पर आने के कुछ घंटे बाद पांच सौ मेगावाट वाली छठवीं इकाई भी तकनीकी दिक्कत के चलते बंद हो गई। इससे परियोजना का उत्पादन घटकर 13 सौ मेगावाट के इर्द-गिर्द आ गया था।
सोमवार की सुबह छठीं इकाई को भी उत्पादन पर ले लिया गया। जिससे शाम तक उत्पादन बढ़कर 18 सौ मेगावाट पहुंच गया। सीजीएम त्रिभुवन तिवारी ने बताया कि सातवीं इकाई को उत्पादन पर लाने की कवायद शुरू कर दी गई है। रविवार देर शाम तक लाइटअप और सोमवार सुबह इससे बिजली उत्पादन शुरू हो जाने की पूरी उम्मीद है। तीसरी इकाई के बारे में बताया कि वह अभी भी अनुरक्षण में है। कोशिश है कि जल्द से जल्द अनुरक्षण कार्य पूर्ण हो जाए, ताकि उसे भी उत्पादन पर लिया जा सके।