फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Anpara D's VII Unit lightup

अनपरा डी की सातवीं इकाई लाइटअप

Mon, 02 Aug 2021 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Anpara D's VII Unit lightup
उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम की अनपरा डी पावर प्रोजेक्ट की सातवीं इकाई को सोमवार शाम लाइटअप कर लिया गया। प्रोजेक्ट के अभियंताओं का कहना है कि पांच सौ मेगावाट क्षमता की इस इकाई से जल्द उत्पादन शुरू होने के आसार हैं।
विज्ञापन

अनपरा डी की पांच सौ मेगावाट क्षमता की सातवीं इकाई टरबाइन में आग के चलते करीब 20 माह पूर्व बंद हो गई थी। कुछ दिन पहले इस इकाई को लाइट अप किया गया था। इंजीनियरों के मुताबिक लाइट अप के बाद इस इकाई को लोड दिया गया और करीब सौ मेगावाट का उत्पादन भी शुरू हो गया। इसी दौरान आई तकनीकी खराबी के चलते इकाई सोमवार सुबह 9.58 मिनट पर ट्रिप कर गई। इकाई को फिर से लाइट अप करने का प्रयास शुरू हुआ और शाम 3.01 बजे लाइट अप कर लिया गया। अनपरा के सीजीएम आरके श्रीवास्तव ने बताया कि तकनीकी कारण से इकाई ट्रिप हुई, लेकिन लाइट अप कर लोड पर लेने का प्रयास किया जा रहा है। इस कार्य में पावर क्षेत्र के कई अभियंता व विशेषज्ञ लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed