फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Anpara D's units ran on full load if coal stock improved

कोल स्टाक सुधरा तो फुल लोड पर चलीं अनपरा डी की इकाईयां

Wed, 20 Oct 2021 06:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 06:54 PM IST
विज्ञापन
Anpara D's units ran on full load if coal stock improved
रेल रैक से कोयले की आपूर्ति होने के बाद कोल स्टॉक में सुधार होते ही अनपरा डी की इकाइयों से पूर्ण क्षमता से उत्पादन शुरू हो गया है। हालांकि अब भी अनपरा ए व बी की इकाइयां कम लोड पर संचालित की जा रही है। बुधवार सुबह तक अनपरा परियोजना में कोयले का स्टॉक 81350 एमटी पहुंच गया है।
विज्ञापन

भुगतान न होने की वजह से एनसीएल से अनपरा परियोजना को रेल रैक से कोयले की आपूर्ति बंद हो गई थी। कोयला संकट को देखते हुए एक अक्तूबर से ही अनपरा ए की इकाइयों का लोड कम कर दिया गया। उसके चार दिन बाद से बी परियोजना की इकाइयों को भी कम लोड पर संचालित किया जाने लगा। इसके बाद भी स्थिति गंभीर होती देख प्रबंधन को प्रदेश की नवीनतम अनपरा डी की इकाइयों का भी लोड कम करना पड़ा। परियोजना व उत्पादन निगम प्रबंधन के साथ ऊर्जा मंत्री के बाद सीएम को खुद अपने हाथ में कमान थामनी पड़ी थी। पिछले चार दिनों से परियोजना को दो रेल रैक कोयले की आपूर्ति शुरू हो गई है। मंगलवार को परियोजना को 41288 एमटी कोयले की आपूर्ति हुई। अपेक्षित कोयले की आपूर्ति होने से प्रबंधन ने अनपरा डी की इकाइयों को फुल लोड पर संचालित करने का निर्णय लिया है। मंगलवार को परियोजना की दोनों इकाइयों से 14.55 मिलियन यूनिट बिजली का उत्पादन किया गया। हालांकि अब भी ए व बी परियोजना से 217 मेगावाट से अधिक उत्पादन कम किया गया है।
विज्ञापन

एक दिन में 13 हजार एमटी इजाफा
प्रबंधन के अनुसार पिछले एक दिन में अनपरा परियोजना के कोयले के स्टॉक में 13 हजार एमटी से अधिक का इजाफा हुआ है। मंगलवार सुबह परियोजना में कोयले का स्टॉक 67719 एमटी था। इसके साथ ही आपूर्ति में भी 5690 एमटी की वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed