फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Anpara D Released Today

अनपरा डी का लोकार्पण आज

Mon, 30 Mar 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र Updated Mon, 30 Mar 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
Anpara D Released Today
ऊर्जा जगत का बहुप्रतिक्षित प्रोजेक्ट अनपरा डी आखिरकार अपने मुकाम पर पहुंच ही गया। मंगलवार को सूबे के मुखिया अखिलेश यादव सुबह  साढ़े दस बजे कंट्रोल रूम का बटन दबाकर एक हजार मेगावाट क्षमता वाली अनपरा डी का लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन

इसी के साथ यहां की पांच सौ मेगावाट वाली इकाई उत्पादन पर आ जाएगी। मुख्यमंत्री यहीं से हरदुआगंज में स्थापित 120 मेगावाट की सातवीं इकाई का भी लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। इसके मद्देनजर पूरे  दिन विभागीय उच्चाधिकारियों  के अलावा प्रशासनिक अधिकारियों का आवागमन बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का सोनभद्र के अनपरा में पहली बार आगमन हो रहा है। वे मंगलवार को अनपरा डी का लोकार्पण करने आ रहे हैं। इस दौरान अन्य विकास योजनाओं की भी घोषणा करेंगे।

ऐसी उम्मीद जताई जा रही है। प्रशासनिक सूत्रों की माने तो मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश को जोड़ने के साथ ही घोरावल और चोपन ब्लाक के सोन नदी पार वाले इलाकों को आवागमन के साथ ही आर्थिक समृद्धि में बड़ा रोड़ा बनी सोन नदी

 पर पुल की  भी सौगात दी जाएगी। इसके अलावा चुर्क क्षेत्र के मुसहीं में राजकीय इंजीनियरिंग सहित कई सड़कों, कार्यों का शिलान्यास भी करेंगे। एक हजार करोड़ से अधिक की योजनाओं के घोषणा की  भी उम्मीद जताई जा रही है।


गौरतलब है कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मंगलवार को अनपरा डी के लोकार्पण के बाद अनपरा परियोजना कालोनी परिसर स्थित सीआईएसएफ मैदान में जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

  तत्पश्चात साइकल वितरण कार्यक्रम मे भी शिरकत करेंगे। इसके पूर्व सभा के मद्देनजर यहां उनके लिए बड़ा मंच तैयार किया गया है। यही नहीं यहां आने वालों के लिए विशाल पंडाल की भी व्यवस्था की गई है।

 पूरे दिन यहां की साज-सज्जा दुरूस्त करने की कवायद चलती रही। पंडाल के अंतिम छोर पर भी बैठे लोगों के लिए मुख्यमंत्री का संबोधन स्पष्ट पहुंचने के लिए पंडाल में एलईडी टेलीविजन भी लगाए   गए हैं।


मैदान की क्षमता को  देखते हुए दस हजार कुर्सियों के साथ ही पचास हजार लोगों के प्रवेश की व्यवस्था बनाई गई   है। सीजीएम इं. त्रिभुवन तिवारी ने बताया कि सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed