फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Anpara D production on the second unit

अनपरा डी की दूसरी इकाई उत्पादन पर

Wed, 18 May 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र Updated Wed, 18 May 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
Anpara D production on the second unit
बिजली संकट
 हजार मेगावाट वाली अनपरा डी की करीब एक सप्ताह से बंद पड़ी पांच सौ मेगावाट वाली दूसरी इकाई को मंगलवार सुबह उत्पादन पर ले लिया गया। शाम तक इस इकाई का उत्पादन बढ़कर 270 मेगावाट पहुंच गया। देर रात तक इस इकाई को फुल लोड दे दिया जाएगा। दो-तीन दिन में इस इकाई को वाणिज्यिक उत्पादन पर लिए जाने की प्रक्रिया अपनाए जाने की उम्मीद है। उधर, पांच सौ मेगावाट वाली पहली इकाई से भी सोमवार रात से पूर्ण क्षमता से उत्पादन शुरू हो गया है। लेटलतीफी को लेकर लंबे समय चर्चा में रही अनपरा डी की अब दोनों इकाइयों को वाणिज्यिक उत्पादन पर लेने पर ध्यान दिया जा रहा है। इसमें से पहली इकाई इससे जुड़ी प्रक्रिया भी पूरी कर चुकी है।
विज्ञापन


वहीं दूसरी इकाई से अभी प्रक्रिया पूरी होनी बाकी है। प्रक्रिया में कोई दिक्कत न आने पाए, इसके लिए सप्ताह भर पूर्व दूसरी इकाई को पूरी तरह से दुरुस्त करने के लिए बंद कर दिया था। इसके बाद हरिद्वार से आई विशेषज्ञों की टीम खामियों को दूर करने के लिए करीब छह दिन तक डटी रही। दो दिन से निगम के ऊर्जा सलाहकार इं. एससी राय भी अनपरा में ही डेरा डाले हुए हैं। दिक्कत दुरुस्त होने के बाद सोमवार देर रात इस इकाई को लाइटअप कर मंगलवार सुबह उत्पादन पर ले लिया गया।
विज्ञापन



सीजीएम इं. त्रिभुवन तिवारी ने भी इसकी पुष्टि की। बताया कि पहली इकाई से लगभग पांच सौ और दूसरी इकाई से 270 मेगावाट के इर्द-गिर्द उत्पादन बना हुआ है। कोशिश है कि पहली की तरह दूसरी इकाई को भी वाणिज्यिक उत्पादन पर लेने की प्रक्रिया जल्द पूरी कर ली जाए।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed