फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Anpara Board team won the trophy by defeating Renusagar

Sonebhadra News: रेणुसागर को हराकर अनपरा बोर्ड की टीम ने जीती ट्रॉफी

Tue, 06 May 2025 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Anpara Board team won the trophy by defeating Renusagar
परियोजना के आवासीय परिसर स्थित सीआईएसएफ ग्राउंड में चल रहे स्व. बाबूलाल वर्मा स्मृति लेदर टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हुआ। फाइनल मैच में अनपरा बोर्ड ने रेणुसागर को 23 रनों से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की।
विज्ञापन


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अनपरा बोर्ड ने 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 142 रन बनाए। इसमें गोविंद पाल ने शानदार 50 और सोनू पनिका ने 25 रनों का योगदान दिया। रेणुसागर के सतेंद्र सिक्कू ने 4 विकेट लिए।
विज्ञापन

जवाब में खेलने उतरी रेणुसागर की टीम 18.5 ओवर में 119 रन बनाकर आल आउट हो गई। सतेंद्र ने 34 रन बनाए। गौरव ने 3, सुनील और सोनू ने 2-2 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच गोविंद पाल को चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज रेणुसागर के सुनील तिवारी, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज एवं टूर्नामेंट का मैन ऑफ द सीरीज रेणुसागर के सतेंद्र कुमार सिक्कू को दिया गया। विजेता व उपविजेता टीम के साथ तीसरे स्थान पर रहे ककरी एवं चौथे स्थान पर गरबंधा की टीम को भी ट्रॉफी दिया गया।

इस अवसर पर संजय उपाध्याय, अनपरा तापीय परियोजना के अधिशासी अभियंता इं. डीके विकल, राकेश यादव शशि, जेई इं. ज्ञानेंद्र पटेल, अभय शंकर द्विवेदी, ऋषभ पांडेय, अजय उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed