फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Anpara and Obra units ready to provide ample electricity in summer

Sonebhadra News: गर्मी में भरपूर बिजली देने के लिए अनपरा और ओबरा की इकाइयां तैयार

Tue, 16 Apr 2024 01:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
Anpara and Obra units ready to provide ample electricity in summer
गर्मी की शुरुआत हो चुकी है और सूबे में बिजली की मांग 21 हजार मेगावाट के पार चल रही है। बिजली की मांग को पूरा करने के लिए निगम सहित निजी क्षेत्र की परियोजनाओं की इकाइयां फुल लोड पर चल रही हैं। ऊर्जांचल की परियोजनाओं में कोयले का पर्याप्त स्टाॅक रखा गया है, ताकि गर्मी में कोई दिक्कत न आए।
विज्ञापन


गर्मी में बिजली की मांग को पूरा करने के लिए निगम सहित निजी क्षेत्र की परियोजनाओं ने ठंड में ही इकाइयों की ओवरहालिंग कर ली थी। गत वर्ष प्रदेश में बिजली की सर्वाधिक मांग 28 हजार मेगावाट के पार चली गई थी। इस वर्ष मांग 29 हजार तक बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। सूबे को निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए उत्पादन निगम ने अनपरा और ओबरा तापीय परियोजना के सभी इकाइयों की ओवरहालिंग करा ली है। इसके साथ ही कोयले का भी पर्याप्त स्टाॅक कर लिया है। वर्तमान में अनपरा तापीय परियोजना के पास मानक का 103 प्रतिशत यानी 648 हजार टन कोयला और ओबरा तापीय परियोजना ने मानक का 70 प्रतिशत यानी 293 हजार टन कोयला है। निजी क्षेत्र की 1200 मेगावाट की लैंको परियोजना में भी 59 हजार टन कोयले का स्टॉक पड़ा हुआ है। परियोजना में 16 हजार टन प्रतिदिन की खपत है और 15 हजार टन प्रतिदिन कोयला प्राप्त हो रहा है। सोमवार को पीक आवर में बिजली की अधिकतम मांग 21239 मेगावाट और न्यूनतम मांग 13453 मेगावाट पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed