फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Another patient died of corona infection

कोरोना संक्रमित एक और मरीज की मौत

Mon, 19 Oct 2020 10:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 10:32 PM IST
विज्ञापन
Another patient died of corona infection
सोनभद्र। कोरोना संक्रमित एक मरीज की वाराणसी में इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि जिले में सोमवार को आठ लोग पॉजिटिव पाए गए। इसके साथ ही संक्रमित मिले लोगों की संख्या 3424 हो गई है। 27 मरीज स्वस्थ घोषित किए गए। अबतक 3133 लोग स्वस्थ हो चुके हैं जबकि एक्टिव मामले में 242 हो गए हैं।
विज्ञापन

संक्रमित मिले लोगों के संपर्क में आने वाले और कैंटेनमेंट जोन में रहने वाले लोगों के सोमवार को टीम ने सैंपल लिया। टीमों ने कुल 1776 लोगों के सैंपल जांच के बाबत लिए। पूर्व में भेजे गए सैंपल में से 1787 लोगों की सोमवार को रिपोर्ट भी आई। आठ पॉजिटिव और 1779 निगेटिव मिले। सीएमओ के मुताबिक अब तक कुल 138801 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इनमें से 137723 लोगों की रिपोर्ट आई है। जिसमें 3424 पाजिटिव और 134299 लोगों की रणिपोर्ट निगेटिव मिली है। अन्य 1078 लोगों के सैंपल की जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। संक्रमित मिले मरीजों में से 16 की मौत सोनभद्र और 33 अन्य की मौत दूसरे जिलों में हुई है। उन्होंने बताया कि सोमवार को पॅाजिटिव मिले लोगों के आवास व आसपास के इलाकों को सील कर सैनिटाइज कराने के लिए अधिकारियों को पत्र लिखा गया है। उधर, एसडीएम केएस पांडेय का कहना है कि संक्रमित मिले लोगों के आवास व आसपास के इलाकों को सील कर सैनिटाइज कराया जा रहा है। कंटेनमेंट जोन में बैरिकेडिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed