{"_id":"65a02c9335a01b22ba07c7f0","slug":"another-big-consignment-of-ganja-recovered-in-48-hours-three-interstate-smugglers-arrested-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-8183-2024-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: 48 घंटे में गांजे की एक और बड़ी खेप बरामद, तीन अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: 48 घंटे में गांजे की एक और बड़ी खेप बरामद, तीन अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए लगातार कार्रवाई के बावजूद तस्करों के हौसले बुलंद हैं। पिछले 48 घंटे के अंदर जिले में गांजा की एक और बड़ी खेप बरामद हुई है। एसओजी और शाहगंज पुलिस ने 1.44 क्विंटल गांजा के साथ तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। लोहे की मशीन और पाइप के नीचे चार बोरियों में गांजा छिपाकर रखा गया था। इससे पहले मंगलवार को एसटीएफ टीम ने भी 2.45 क्विंटल गांजा बरामद किया था।
पुलिस लाइन सभागार में प्रेस वार्ता करते हुए एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने बताया कि जिले के रास्ते मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए लगातार अभियान जारी है। इसी उद्देश्य के साथ सीओ घोरावल अमित कुमार के पर्यवेक्षण में शाहगंज थाने की टीम ने वाहन चेकिंग के दौरान ग्राम बनौरा के पास एक डीसीएम को रोककर तलाशी ली तो उसमें चार बोरों में रखा 1.44 क्विंटल गांजा बरामद हुआ था। बोरों को लोहे की मशीन और पाइप के नीचे छिपाकर रखा गया था। वाहन को कब्जे में लेकर हुए उस पर सवार तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के उनकी पहचान ओडिशा के डेकानाला जिला निवासी प्रकाश माहखुड़, रश्मि रंजन और प्रयागराज के धूमनगंज थाना क्षेत्र निवासी राहुल सोनकर के रूप में हुई। तस्करों ने बताया कि डीसीएम मालिक ओडिशा के नयागढ़ निवासी निरंजन बग्घा, वहीं के सुनील बेहरा और कौशांबी के राजेश सोनकर के साथ मिलकर उन्हाेंने तस्करी की योजना बनाई थी। गांजा को प्रयागराज में बेचा जाना था।
पूछताछ के बाद पुलिस ने तीनों को संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेज दिया। तस्करी में संलिप्त वाहन स्वामी समेत अन्य तीनों की तलाश की जा रही है। पुलिस टीम में एसओजी प्रभारी संजीव सिंह, शाहगंज एसओ सूर्यभान, एसआई भानू प्रताप सिंह आदि शामिल रहे।