फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Annoyed by the power cuts, people ransacked the sub-centre, clashes with the employees

कटौती से क्षुब्ध लोगों ने उपकेंद्र में की तोड़फोड़, कर्मचारियों से झड़प

Mon, 06 Sep 2021 07:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 07:20 PM IST
विज्ञापन
Annoyed by the power cuts, people ransacked the sub-centre, clashes with the employees
विण्ढमगंज थाना में मारपीट की शिकायत लेकर पहुंचे केवाल विद्युत सब स्टेशन के संविदा कर्मचारी। - फोटो : SONBHADRA
बेतहाशा विद्युत कटौती से क्षुब्ध उपभोक्ताओं ने रविवार की रात केवाल विद्युत उपकेंद्र पर जमकर हंगामा मचाया। उपकेंद्र में रखे फर्नीचर क्षतिग्रस्त कर दिया। कर्मचारियों से भी झड़प व हाथापाई की। मौके पर पुलिस के पहुंचने पर उपद्रवी फरार हो गए। घटना से विद्युत कर्मी सहमे हुए हैं। उन्होंने उपद्रवियों पर सख्त कार्रवाई न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

नवनिर्मित केवल उपकेंद्र से जुड़े गांवों में पिछले एक पखवारे से आपूर्ति बाधित है। ओवरलोड और ट्रिपिंग के कारण तीनों फीडरों को एक-एक कर चलाया जा रहा है। इससे गांवों को छह-सात घंटे की बिजली ही मिल पा रही है। एसएसओ धीरेंद्र कुमार व लाइनमैन मंदीप कुमार के मुताबिक कटौती से क्षुब्ध उपभोक्ता रविवार की देर रात उपकेंद्र पर धमक पड़े। गाली-गलौज करते हुए जमकर हंगामा मचाया। विरोध करने पर कर्मचारियों की पिटाई और उपकेंद्र के टेबल-कुर्सी व अन्य फर्नीचर क्षतिग्रस्त करने का आरोप है। कर्मचारियों ने वहां से भागकर खुद को बचाया और सूचना पुलिस व विभागीय उच्चाधिकारियों को दी। विंढमगंज थाने के एसआई संजय सिंह फोर्स के मौके पर पहुंचे तो उपद्रवी फरार हो गए। एसडीओ तीर्थराज कुमार ने बताया कि ग्रामीणों ने उपकेंद्र में घुसकर कर्मचारियों से अभद्रता व तोड़फोड़ की है। उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत की गई है। वहीं एसओ ने बताया कि मामले की छानबीन चल रही है। हंगामा मचाने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।

विण्ढमगंज थाना क्षेत्र के केवाल विद्युत सब स्टेशन पर पर तोड़फोड का नजारा।

विण्ढमगंज थाना क्षेत्र के केवाल विद्युत सब स्टेशन पर पर तोड़फोड का नजारा।- फोटो : SONBHADRA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed