{"_id":"6833539b1dd7864fb50f5c03","slug":"announcement-to-sit-on-dharna-till-demands-are-met-sonbhadra-news-c-194-1-son1001-128850-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: मांगें पूरी होने तक धरना देने का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: मांगें पूरी होने तक धरना देने का एलान
विज्ञापन
घोरावल। चकबंदी में अनियमितताओं को लेकर घोरावल ब्लॉक के भैसवार गांव में सेमरिहवा बछनार बिरबाबा देवस्थान पर ग्रामीणों का धरना लगातार पांचवें दिन रविवार को भी जारी रहा।
इसकी अगुवाई कर रहे भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति सोनभद्र ग्राम इकाई अध्यक्ष रामपाल पटेल ने कहा कि हमारी मांगें पूरी होने तक धरना चलता रहेगा। धरने के दौरान मीडिया प्रभारी बृजेश कुमार सिंह को फोन पर चकबंदी अधिकारी जगदीश प्रसाद ने बताया कि 28 मई को देवस्थान बछनार बीरबाबा चकबंदी के डीसी समेत सभी अधिकारी मौजूद रहेंगे और समस्या के समाधान के लिए बातचीत करेंगे।
चकबंदी अधिकारी ने बताया कि भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति सोनभद्र के जिलाध्यक्ष बिरजू कुशवाहा एवं जिला सचिव संजय कुमार यादव से कहा गया कि वे चकबंदी की गड़बड़ियों के बारे में बताएं। जिला सचिव संजय कुमार यादव ने बताया कि 19 फरवरी को प्रतिनिधिमंडल ने डीएम बद्रीनाथ से मुलाकात की थी। आश्वासन के बाद भी कुछ नहीं हुआ। विहिप के काशी प्रांत समरसता प्रमुख राजेश कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने भैसवार गांव की चकबंदी तभी संभव हो सकती है, जब जांच कर गड़बड़ी दूर की जाएगी। इस मौके पर शिवपूजन पाल, रामसकल मौर्य, माता प्रसाद, बल्ली यादव, रामधर बियार आदि मौजूद रहे।