फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Announcement of fighting

हक की लड़ाई लड़ने का ऐलान

Thu, 12 Mar 2015 11:00 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र Updated Thu, 12 Mar 2015 11:00 PM IST
विज्ञापन
Announcement of fighting
कलेक्ट्रेट परिसर मेें गुरुवार को प्रमोशन समेत विभिन्न मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले सफाईकर्मियों ने धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


 कर्मचारियों    ने हक की लड़ाई लड़ने का ऐलान किया। जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को सात सूत्री मांगपत्र भेजा।

सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष क्रांति सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार हमारी मांगों को पूर्ण करने में हीलाहवाली की तो 25 मार्च को लखनऊ में एक दिवसीय धरना, प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन


 जिलाध्यक्ष रवि प्रकाश सिंह ने कहा कि सरकार हमें प्रधानों के नियंत्रण से मुक्त करें। सफाई कर्मियों का प्रमोशन कर 50 प्रतिशत पदों पर सेक्रेटरी बनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला मंत्री लल्लू प्रसाद ने कहा कि सफाई कर्मी हमेशा पुरानी पेंशन नीति बहाली के लिए लड़ाई लड़ता रहेगा। जिला संरक्षक रविंद्र कुमार, जिला कोषाध्यक्ष बृजेश श्रीवास्तव ने कहा कि सफाई कर्मियों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

राज्य संयुक्त कर्मचारी परिषद के जिला मंत्री सूरजबली सिंह ने कहा कि सफाई कर्मियों की मांग जायज है। इसका संगठन सहयोग करेगा एवं कंधे से कंधा मिला कर चलेगा।


राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष आलोक सिंह और जिलामंत्री सुरेंद्र नाथ वर्मा ने कहा कि सफाई कर्मियों के मांगोें का संगठन समर्थन करता है। इस मौके पर विनोद पासवान, राजेश, अजय, आशिक अली, चंद्रबली आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed