{"_id":"945bdb292888f696a9d11d668aa00ca6","slug":"anil-president-lee-sptha-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनिल ने ली अध्यक्ष पद की शपथ्ा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनिल ने ली अध्यक्ष पद की शपथ्ा
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
Updated Thu, 14 Jan 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राबर्ट्सगंज मुख्यालय स्थित आरटीएस क्लब में गुरुवार को जिला पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल यादव ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। जिलाधिकारी जीएस प्रियदर्शी उन्हें शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि प्रदेश के ऊर्जा एवं नियोजन राज्य मंत्री शैलेंद्र यादव ललई बोले, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गरीब और नौजवानों पर भरोसा करके उन्हेें जिला पंचायत अध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाया है।
समारोह को संबोधित करते हुए ऊर्जा एवं नियोजन राज्य मंत्री शैलेंद्र उर्फ ललई यादव ने कहा कि पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के मिशन 2017 को पूरा करने के लिए कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं। ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में जिले की चारों सीटों पर पार्टी की जीत हो सकें।
नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि जिन उम्मीदों के साथ जनता और जिला पंचायत सदस्यों ने उन्हें जिम्मेदारी दी है उसे हरहाल में पूरा करेंगे। कहा कि सदस्यों से विचार विमर्श कर नक्सल प्रभावित जिले के कोने-कोने में विकास कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
सदर विधायक अविनाश कुशवाहा, घोरावल विधायक रमेश दूबे और दुद्धी विधायक रूबी प्रसाद ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जनहित में ढेर सारी योजनाएं संचालित कर ऐतिहासिक कार्य किया है। राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व सांसद रहे नरेंद्र कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय यादव और श्यामबिहारी यादव ने कहा कि सपा ने अनिल को जिला पंचायत अध्यक्ष का टिकट देकर साबित कर दिया है कि पार्टी में कार्यकर्ताओं का महत्व है।
इस मौके पर मिर्जापुर के जिलाध्यक्ष आशीष यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष रविन्द्र बहादुर सिंह, इंद्रदेव सिंह, जयप्रकाश उर्फ चेखुर पांडेय, इश्तियाक खान, रोशनलाल यादव, इम्तियाज अहमद, हिदायतुल्ला खान, जितेन्द्र बाल्मीकी, संतोष सिह, प्रशांत सिंह, जुबेर आलम, बाबूलाल यादव, राजन दूबे, सुरेश यादव, एलबी यादव, शोहराब खान, जेपी यादव अन्य मौजूद रहे।