फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Angry townspeople demonstrated due to lack of water

पानी न मिलने से नाराज नगरवासियों ने किया प्रदर्शन

Tue, 09 Nov 2021 07:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 07:00 PM IST
विज्ञापन
Angry townspeople demonstrated due to lack of water
नगर पंचायत में पानी की समस्या से नाराज स्थानीय लोगों ने मंगलवार को सुबह प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि खराब हैंडपंप की मरम्मत नहीं कराई जा रही है। वहीं सबमर्सिबल भी खराब पड़ा है। इससे लोगों के समक्ष पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गई है।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह पानी न मिलने से नाराज नगरवासियों ने नगर पंचायत चुर्क-गुरमा प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि पिछले दो महीने से प्रार्थना पत्र लेकर नगर पंचायत कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं। नगर पंचायत के वार्ड नंबर आठ में कई माह से सबमर्सिबल जलने से लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। लोगों ने कहा कि नगर पंचायत प्रशासन की लापरवाही का खामियाजा रहवासियों को भुगतान पड़ रहा है। कई बार सूचना देने के बाद भी संबंधितों ने समस्याओं का समाधान कराने का प्रयास नहीं किया। चेतावनी देते हुए कहा कि शीघ्र जरूरत के अनुसार पानी की आपूर्ति शुरू नहीं की गई तो आने वाले दिनों में वृहद आंदोलन करने के लिए वे बाध्य होंगे। विजेंद्र, सूरज प्रसाद ,यादव, शिव प्रसाद, बसावन गुप्ता, राजू, भिरगुन आदि मौजूद रहे। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि सबमर्सिबल की कई बार मरम्मत कराई जा चुकी है। बोरिंग में कम पानी न होने के कार दो से तीन बार सबमर्सिबल जल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed