{"_id":"53088a22c723e6a6439d4b316f30034b","slug":"angry-people-starved-of-water-bursting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी के संकट से जूझ रहे लोगों का फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी के संकट से जूझ रहे लोगों का फूटा गुस्सा
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
Updated Thu, 23 Apr 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राबर्ट्सगंज के कांशीराम शहरी आवास के रहवासी पानी संकट से जूझ रहे हैं। टैंकरों से पेयजलापूर्ति न होने से नाराज रहवासियों ने गुरुवार को नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। नपा प्रशासन पर पानी आपूर्ति न कराने का आरोप लगाया।
प्रदर्शन के दौरान रहवासियों ने कहा कि बसपा शासन काल में रहने के लिए आवास मिला। लेकिन सपा सरकार में पानी तक की व्यवस्था नहीं हो पा रही है।
बसपा शासन काल में अक्सर अधिकारी कालोनी में आकर सुख, सुविधाओं के बारे में जानकारी लेकर समस्याएं दूर कराते थे। लेकिन अब कोई अफसर दिखाई नहीं देता।
इतना ही नहीं शिकायत करने पर भी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा। आवासीय परिसर में लगे हैंडंपंपों का जलस्तर नीचे खिसकने से दूर-दराज से पानी लाना पड़ रहा है।
कहा कि सबसे अधिक विकलांग, वृद्ध और असहायों के समक्ष पानी का संकट है। कहा कि कालोनी में साफ-सफाई न होने से दुर्गंध उठ रही है।
इससे रहवासियों को कई प्रकार की बीमारी भी हो रही है। प्रदर्शन मेें इंद्दन, कृष्णा देवी, जशोदा, मीरा, सिद्धू, रामजी, रूबी, किशोर मौजूद रहे।