फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Angry people put a lock on the power office due to the problem of low voltage

लो वोल्टेज की समस्या से नाराज लोगों ने बिजली कार्यालय पर जड़ा ताला

Tue, 28 Dec 2021 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Angry people put a lock on the power office due to the problem of low voltage
राबर्ट्सगंज बिजली विभाग कार्यालय सामने लो बोल्टेज के विरोध में तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन करते - फोटो : SONBHADRA
राबर्ट्सगंज नगर के कई वार्डों व मोहल्लों में लो वोल्टेज की समस्या से गुस्साए नगरवासियों ने मंगलवार को सुबह बिजली विभाग के कार्यालय के मेन गेट पर ताला बंद कर दिया। ताला बंद कर विभागीय अधिकारियों के विरोध में नारेबाजी की। एक्सईएन के समझाने पर 11 बजे लोग मानें और गेट का ताला खुला।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से नगर पालिका राबर्ट्सगंज के टैगोर नगर समेत अन्य मोहल्ले में लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। इससे खफा होकर कई लोग मंगलवार की सुबह राबर्ट्सगंज नगर स्थित बिजली विभाग कार्यालय पर ताला जड़ दिया। साढ़े नौ बजे कुछ कर्मी बिजली विभाग दफ्तर गए तो नाराज लोगों ने अंदर जाने से रोक दिया। उनका कहना था कि कई बार सूचना देने के बाद भी बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी फाल्ट दूर नहीं कर रहे हैं। उधर मेन गेट पर ताला बंद होने की खबर मिलते ही एक्सईएन एसके सिंह भी पहुंच गए और नाराज लोगों से वार्ता कर उन्हें उनकी समस्याओं को दूर कराने का आश्वासन देकर शांत कराया। पूर्वाह्न करीब 11 बजे बिजली विभाग के मेन गेट का ताला खुला तब अधिकारी और कर्मचारी अपने-अपने कार्यालय में पहुंचे। प्रदर्शन में सत्यम पांडेय, संजय कुशवाहा, आनन्द चौबे, सुनील यादव, मुन्ना सिंह, आशुतोष कुमार दुबे ,ओम प्रकाश, राजेश, अजय, अमरनाथ सिंह, विनय सिंह, जयेश मौर्या, कमलेश्वरी देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed