फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Angry farmers demonstrated when paddy procurement was stopped

धान खरीद बंद होने पर आक्रोशित किसानों ने किया प्रदर्शन

Mon, 13 Dec 2021 07:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 07:27 PM IST
विज्ञापन
Angry farmers demonstrated when paddy procurement was stopped
जिले में धान की खरीद की रफ्तार धीमी होने और धान क्रय केंद्रों पर अलाव आदि का इंतजाम न होने से नाराज किसानों ने सोमवार को प्रदर्शन किया। राबर्ट्सगंज नगर के धान क्रय केंद्र पर प्रदर्शन कर रहे किसानों ने अपनी समस्याओं की तरफ डीएम का ध्यान आकृष्ट कराते हुए दूर कराने की मांग की। आरोप लगाया कि केंद्रों के बाहर से अनाज चोरी हो जा रहा है।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे किसान अखिलेश त्रिपाठी, रविंद कुमार मिश्रा, संतोष मौर्य, कुश चौबे, निर्मल कुमार, लव चौबे, योगेश, कमलेश चौबे, राजेश पटेल, भोला दुबे श्याम बिहारी चौबे, शिब्बू चौबे, बबलू पांडेय का कहना थ्नेेेेकि कागज के अनुुसार केंद्र पर दो कांटों का संचालन किया जाना चाहिए, लेकिन, मौके पर एक कांटे को चलाकर ही काम किया जा रहा है। इस नाते धान की खरीद धीमी गति से हो रही है। कहा कि आसपास के क्षेत्रों से आए किसानों का धान न खरीद कर बाहर से आए किसानों का धान पहले खरीदा जा रहा है। किसानों के लिए केंद्रों पर कोई सुचारु व्यवस्था नहीं है। वहीं किसानों ने हाट शाखा राबर्ट्सगंज पर सुरक्षा व्यवस्था की कोई मुकम्मल व्यवस्था न होने पर भी आक्रोश व्यक्त किया। किसानों ने कहा कि रात में नशेड़ी धान की बोरी चुरा ले जा रहे हैं। कहा कि ठंड से बचने के लिए अलाव तक का प्रबंध नहीं है। कहा कि किसानों की समस्याओं को तत्काल दूर नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में कलेक्ट्रेट में किसान धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे, इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed