{"_id":"6650c9aa2eab7258a80cf017","slug":"angered-by-his-girlfriends-marriage-her-lover-stabbed-her-husband-with-a-knife-sonbhadra-news-c-194-1-son1001-113456-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: प्रेमिका की शादी से नाराज प्रेमी ने उसके पति को मारा चाकू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: प्रेमिका की शादी से नाराज प्रेमी ने उसके पति को मारा चाकू
विज्ञापन
प्रेमिका की शादी होने से नाराज प्रेमी ने ससुराल पहुंचकर उसके पति पर जानलेवा हमला कर दिया। चाकू से उसके गले व पेट पर हमला किया। घटना घोरावल कोतवाली क्षेत्र का है। पुलिस मामले में केस दर्ज कर जांच में जुटी है।
मिर्जापुर जिले के राजगढ़ के कंजड बस्ती निवासी हेमंत कंजड़ का एक युवती से प्रेम संबंध था। इस बीच युवती की शादी गत छह मई को घोरावल थाना क्षेत्र के एक गांव में हो गई। युवती ने उससे बातचीत भी बंद कर दिया। कथित प्रेमिका की शादी होने से प्रेमी काफी नाराज था। कुछ दिन ससुराल में रहने के बाद युवती अपने मायके गई तो वहां दोनों में काफी विवाद भी हुआ।
इसी के बाद युवक ने युवती के ससुराल पहुंचकर उसके पति पर जानलेवा हमला कर दिया। चाकू से गले और पेट पर वार किया। शोरगुल सुनकर आसपास के लोगों के पहुंचने पर आरोपी युवक बाइक से फरार हो गया। ग्रामीणों ने घायल काे अस्पताल पहुंचाया। पति पर हमले की खबर पाकर युवती अस्पताल पहुंची तो उसने आरोपी के बारे में पूरी जानकारी दी।
विज्ञापन
कहा कि हेमंत कंजड़ ने ही उसके पति पर हमला किया है। शादी होने से वह काफी नाराज था। इसीलिए उसने पति को मारने का प्रयास किया है। मामले में घोरावल कोतवाली पुलिस ने जानलेवा हमला के आरोप में मिर्जापुर के राजगढ़ निवासी हेमंत कंजड़ उर्फ पाठक पर केस दर्ज किया है। उधर, घायल युवक की हालत खतरे से बाहर है।