फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Anger over the killing of Hindus in Kashmir, effigies of Pakistan and terrorism burnt

कश्मीर में हिंदुओं की हो रही हत्या से आक्रोश, पाकिस्तान और आतंकवाद का फूंका पुतला

Sat, 09 Oct 2021 06:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 06:45 PM IST
विज्ञापन
Anger over the killing of Hindus in Kashmir, effigies of Pakistan and terrorism burnt
राबर्ट्सगंज में विरोध प्रदर्शन करते विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी।संवाद - फोटो : SONBHADRA
कश्मीर में हिंदुओं की हो रही हत्या के विरोध में शनिवार को जिले मेें कई स्थानों पर विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद का पुतला दहन किया।
विज्ञापन

बजरंग दल के जिला संयोजक देव आनंद व प्रांत संयोजक सत्यप्रताप के नेतृत्व में विरोध यात्रा दंडइत बाबा मंदिर से शुरू होकर बढ़ौली चौक तक आई। बढ़ौली चौक पर आतंकवाद और पाकिस्तान का पुतला फूंका। इसमें ज्ञानेंद्र, नगर मंत्री राहुल, सूर्यकांत, अवधेश चौधे, दीपक, जितेंद्र, मदन चौबे, नागेश्वर चौबे, नवनेंद्र, गुरुचरण, दिनेश, हर्ष, अमन, करण, शुभम, प्रतीक, धीरज, अमरजीत, बृजेश, विनय, नरेंद्र आदि शामिल रहे। रेणुकूट: नगर के मुख्य चौराहे पर शनिवार को विहिप कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान और आतंकवाद का पुतला फूंका। प्रदर्शन में राजेश सिंह, जिला प्रमुख गोपाल सिंह, दिलीप पांडेय, बबलू पांडेय, वीर बहादुर सिंह, संतोष, सज्जन अग्रवाल आदि मौजूद रहे। कोन: विहिप के ब्लाक अध्यक्ष सूर्यमणि कन्नौजिया के नेतृत्व में तेलगुड़वा तिराहे पर पुतला फूंका गया। प्रदर्शन में भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील जायसवाल, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि शशांक मिश्रा, बृजकुमार जायसवाल, विहिप के मंत्री राजेश त्रिपाठी, बजरंग दल संयोजक हरिशंकर वर्मा, वीरेंद्र गुप्ता, सुनील मिश्र, आनंद गुप्ता, वाचस्पति त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
बभनी। कश्मीर में आतंकी वारदात के विरोध में शनिवार को बभनी थाना के समीप विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए आतंकवाद एवं पाकिस्तान का पुतला फूंका। पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

विहिप बभनी के प्रखंड अध्यक्ष रविशंकर गुप्ता के नेतृत्व में वक्ताओं ने कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है। कश्मीर में निर्दोष लोगों की हत्या की जा रही है। कहा कि सरकार आतंकवादियों और उन्हें संरक्षण प्रदान करने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करे। पुतला दहन करने में उपाध्यक्ष सुनील कुमार,बजरंग दल सहसंयोजक मुकेश कुमार कुशवाहा, हीरालाल संरक्षक बजरंग दल, सूर्यकांत दुबे, मनोज कुशवाहा, संतोष कुमार, उमेश कुशवाहा, हिमांशु पंडित आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed