फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Anger of Asha workers erupts against oppression

उत्पीड़न के खिलाफ आशाओं का फूटा गुस्सा

Mon, 10 Oct 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Anger of Asha workers erupts against oppression
राबर्ट्सगंज सीएमओ कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन करती आशा बहू कार्यकत्री कल्याण सेवा समिति की - फोटो : SONBHADRA
उत्पीड़न के खिलाफ सोमवार को आशा कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। सोमवार को सीएमओ कार्यालय पर आल इंडिया आशा बहू कार्यकर्त्री कल्याण सेवा समिति के बैनर तले आशा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। सीएमओ के नाम संबोधित मांगपत्र उनके कार्यालय में सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष मंजू लता मौर्या ने कहा कि सरकार आशा कार्यकर्ताओं को रेगुलर करते हुए स्थायी वेतन दे। कहा कि जितना काम कराया जा रहा है, उसके हिसाब से वेतन न देकर उत्पीड़न किया जा रहा है। नीरा, अशर्फी, मीना देवी, किसमती देवी, गंगाजली, बुधनी देवी, पुष्पा देवी ने कहा कि टीबी, कुष्ठ, फाइलेरिया, संचारी रोग के रोकथाम के लिए किए गए कार्यों का भुगतान किया जाए।
विज्ञापन

राज्य बजट का जो 1500 रुपये दिया जाना है वह समय से दिया जाए। वक्ताओें ने चेतावनी देते हुए कहा कि उनकी जायज मांगों को शीघ्र पूरा नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में वृहद आंदोलन किया जाएगा। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी स्वास्थ्य विभाग की होगी। प्रदर्शन में आशा, अमरावती, जीरा देवी, राधिका, संजू, अनीता, मनोज, कौशिल्या, मालती आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed