{"_id":"57e56e034f1c1b3076a82304","slug":"anger-is-not-the-first-terror-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी हमले पर नहीं थम रहा लोगाें का गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकी हमले पर नहीं थम रहा लोगाें का गुस्सा
अमर उजाला ब्यूरो/ सोनभद्र
Updated Fri, 23 Sep 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
कैंडिल मार्च निकाल कर शहीदाें को श्रद्धांजलि देते युवा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज नगर में गुरुवार की रात युवाओं ने कैंडिल मार्च निकाल कर जम्मू-कश्मीर के उड़ी में आतंवादियों द्वारा सेना कैंप पर किए गए हमले में मारे गए 18 शहीदों को श्रद्घांजलि दी। युवाओं ने पाकिस्तान को आतंकवाद देश घोषित करने और भारत सरकार से पाकिस्तान को इसका जवाब देने की मांग की।
राबर्ट्सगंज कचहरी तिराहे से सत्यम पांडेय की अगुवाई में युवा हाथ में मशाल जुलूस लेकर पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए बढ़ौली चौक पर पहुंचे। युवाओं ने इस दौरान पाकिस्तान विरोधी नारे लगाए। जुलूस में राहुल मिश्रा, भानू तिवारी, आदि शामिल रहे। बीजपुरः एनटीपीसी रिहंद के महिलाओं की स्वयंसेवी संस्था वर्तिका महिला मंडल ने भ्ाा वर्तिका परिसर में संस्था की अध्यक्ष राधिका श्रीधर ने श्रद्धांजलि दी। कैंडिल जलाकर संवेदना जताई और उनकी याद में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस मौके पर अंशु सक्सेना, रश्मि चौकसे, मधु श्रीवास्तव, नूपुर अग्रवाल, निर्मला यादव आदि मौजूद थे। दूसरी तरफ अवधूत भगवान राम पीजी कालेज के विद्यार्थियों ने शोक सभा कर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान प्राचार्य डॉ. पूनम सिंह,डा. दीपक श्रीवास्तव, डा. अजय कुमार सिंह, डा. नीरज श्रीवास्तव आदि रहे। इसी तरह ओबरा के भारत जन सेवा समिति ने जवानों को श्रद्धांजलि दी। आर्य समाज चौराहे से सुभाष तिराहे तक कैंडिल मार्च निकाला गया। इस दौरान सत्य प्रकाश पांडेय, हरिश्चंद्र दूबे राधाकांत तिवारी, राहुल पांडेय, प्रदीप सोनी, विजय सिंह, विशाल सिंह आदि रहे।