फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Anger is not the first terror attack

आतंकी हमले पर नहीं थम रहा लोगाें का गुस्सा

Fri, 23 Sep 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो/ सोनभद्र Updated Fri, 23 Sep 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
Anger is not the first terror attack
कैंडिल मार्च निकाल कर शहीदाें को श्रद्धांजलि देते युवा।

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज नगर में गुरुवार की रात युवाओं ने कैंडिल मार्च निकाल कर जम्मू-कश्मीर के उड़ी में आतंवादियों द्वारा सेना कैंप पर किए गए हमले में मारे गए 18 शहीदों को श्रद्घांजलि दी। युवाओं ने पाकिस्तान को आतंकवाद देश घोषित करने और भारत सरकार से पाकिस्तान को इसका जवाब देने की  मांग की।

राबर्ट्सगंज कचहरी तिराहे से सत्यम पांडेय की अगुवाई में युवा हाथ में मशाल जुलूस लेकर पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए बढ़ौली चौक पर पहुंचे। युवाओं ने इस दौरान पाकिस्तान विरोधी नारे लगाए। जुलूस में राहुल मिश्रा, भानू तिवारी, आदि शामिल रहे। बीजपुरः एनटीपीसी रिहंद के महिलाओं की स्वयंसेवी संस्था वर्तिका महिला मंडल ने भ्‍ाा वर्तिका परिसर में संस्था की अध्यक्ष राधिका श्रीधर ने श्रद्धांजलि दी। कैंडिल जलाकर संवेदना जताई और उनकी याद में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस मौके पर अंशु सक्सेना, रश्मि चौकसे, मधु श्रीवास्तव, नूपुर अग्रवाल, निर्मला यादव आदि मौजूद थे। दूसरी तरफ अवधूत भगवान राम पीजी कालेज के विद्यार्थियों ने  शोक सभा कर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान प्राचार्य डॉ. पूनम सिंह,डा. दीपक श्रीवास्तव, डा. अजय कुमार सिंह, डा. नीरज श्रीवास्तव आदि रहे। इसी तरह ओबरा के भारत जन सेवा समिति ने जवानों को श्रद्धांजलि दी। आर्य समाज चौराहे से सुभाष तिराहे तक कैंडिल मार्च निकाला गया। इस दौरान सत्य प्रकाश पांडेय, हरिश्चंद्र दूबे राधाकांत तिवारी, राहुल पांडेय, प्रदीप सोनी, विजय सिंह, विशाल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed