फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Anger erupted over non-availability of health services to patients

मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया न होने पर फूटा गुस्सा

Thu, 02 Dec 2021 06:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 06:39 PM IST
विज्ञापन
Anger erupted over non-availability of health services to patients
जिला संयुक्त चिकित्सालय के सामने प्रदर्शन करते कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता। - फोटो : SONBHADRA
जिला अस्पताल में मरीजों को समुचित स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने समेत अन्य मांगों को लेकर बृहस्पतिवार को कांग्रेस के जिला सचिव शत्रुंजय मिश्रा की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। जिला अस्पताल में प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं चेतावनी देते हुए कहा कि मरीजों के साथ आए दिन हो रहा दुर्व्यवहार अगर बंद नहीं हुआ तो कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला सचिव शत्रुंजय मिश्रा ने कहा कि कहा कि जिला अस्पताल में तैनात अधिकांश डॉक्टर आए दिन नदारद रहते हैं। आरोप लगाया कि कुछ कर्मियों द्वारा प्रसव कराने के नाम पर सुविधा शुल्क लिया जाता है। इसकी जांच होनी चाहिए। आंखों के ऑपरेशन की सुविधा यहां उपलब्ध नहीं है। कुछ स्वास्थ्य कर्मी मरीजों के साथ दुर्व्यवहार करते हैं। जिला सचिव उषा चौबे ने कहा कि मानक के अनुसार मरीजों को भोजन और दवा नहीं मुहैया कराई जा रही है। चतरा ब्लॉक अध्यक्ष निगम मिश्रा ने कहा कि जिला अस्पताल में कई बिचौलिये मरीजों को अपने झांसा में लेकर उन्हें निजी अस्पतालों में भेजकर उनका आर्थिक शोषण कर रहे हैं। प्रमोद पांडेय ने कहा कि जल्द से जल्द स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस मौक्े पर मृदुल मिश्रा, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष आकाश वर्मा, आकाश गौतम, अमित कुमार,चम्पा, सोमारी, प्रेमलता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

नाराज मरीजों ने किया प्रदर्शन
जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार को कई डॉक्टर अपने कक्ष में नहीं थे। यह देख कुछ मरीजों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज मरीज हंगामा करते हुए प्रदर्शन करने लगे। मरीज राजकुमारी, कन्हैया लाल, बसंता देवी, अरविंद, जयप्रकाश, शशि, हरि गोविंद ने कहा कि कई दिनों से अस्पताल का चक्कर काट रहे हैं लेकिन डॉक्टर ही नहीं मिल रहे। संबंधित अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा है। आरोप लगाया कि कई डॉक्टर प्राइवेट प्रैक्टिस कर रहे हैं। इस संबंध में सीएमएस डॉक्टर के कुमार ने कहा कि कुछ डॉक्टर अवकाश पर चल रहे हैं। फिलहाल मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed