फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Anger erupted over lack of cleanliness, demonstrated

साफ-सफाई न होने पर फूटा गुस्सा, किया प्रदर्शन

Sun, 04 Jul 2021 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Anger erupted over lack of cleanliness, demonstrated
राबर्ट्सगंज स्थित कांशीराम शहरी आवास परिसर में सफाई न होने से रविवार को रहवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। रहवासियों ने नगर पालिका और जिला प्रशासन के विरोध में प्रदर्शन किया। उन्होंने जिला प्रशासन से सफाई कराने की मांग की है। चेताया कि तत्काल मांगों को पूरा नहीं किया गया तो बड़े पैमाने पर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कूड़ा निस्तारण न होने से चारों तरफ गंदगी है। बारिश का पानी घरों के आसपास एकत्र हो रहा है। गंदगी से निकलने वाली दुर्गंध से संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है। कई बार नगर पालिका प्रशासन से सफाई की मांग की गई लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। नालियों की सफाई न होने से घरों का गंदा पानी जमा हुआ है। उन्होंने अपनी समस्या की ओर डीएम का ध्यान आकृष्ट कराते हुए समाधान कराने की मांग की। चेताया कि मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वे बड़े पैमाने पर आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। प्रदर्शन में अजय, विनोद, रामवृक्ष, राजकुमार, अमित, रंपा, बिंदू, निर्मला शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed