फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Anger due to non-starting of movement of big vehicles on the bridge

Sonebhadra News: पुल से बड़े वाहनों का आवागमन शुरू न होने से नाराजगी

Fri, 06 Jun 2025 10:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
Anger due to non-starting of movement of big vehicles on the bridge
घोरावल। बहुप्रतीक्षित शिल्पी-कुड़ारी पुल से बड़े वाहनों का आवागमन अब तक शुरू न कराए जाने पर क्षेत्रीय लोगों ने कड़ी नाराजगी जताई है। शुक्रवार को सपा के पूर्व विधायक रमेश चंद्र दुबे के नेतृत्व में नगर में जुलूस निकाला। तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन कर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

सपा के कैंप कार्यालय खुटहा स्थित पेट्रोल पंप पर बैठक की गई। इसमें मुख्य अतिथि सांसद छोटेलाल खरवार ने सोनभद्र की मूलभूत समस्याओं की आवाज संसद में उठाने का आश्वासन दिया। अध्यक्षता कर रहे सपा जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव ने कहा कि अखिलेश यादव की सरकार के समय हुए जनहित के कार्यों और उपलब्धियों को जनता के बीच ले जाना होगा। बैठक के बाद पूर्व विधायक रमेश चंद्र दुबे के नेतृत्व में बड़ी संख्या में नेता व कार्यकर्ता घोरावल तहसील पहुंचे। राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार नटवर सिंह को दिया। पूर्व विधायक ने कहा कि सपा की सरकार में स्वीकृत सोन नदी पर शिल्पी से कुड़ारी के बीच पुल बनकर तैयार हो गया है। बावजूद इसके इस पर बड़ी गाड़ियों का आवागमन नहीं होने दिया जा रहा है। इससे क्षेत्र के लोगाें को लंबी दूरी तय कर आना-जाना पड़ रहा है। तत्काल इस समस्या को हल किया जाए। ऐसा न होने पर धरना प्रदर्शन करने के लिए लोग बाध्य होंगे। इस मौके पर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष बाबूलाल यादव, संजय यादव, श्याम बिहारी यादव, जिला सचिव अजय यादव, राजेंद्र यादव, व्यापार सभा जिलाध्यक्ष दिनेश अग्रहरि मौजूद रहे।
विज्ञापन


सरकार को बदनाम करने साजिश कर रहे अफसर : धर्मवीर
सोनभद्र। मुख्यमंत्री की ओर से लोकार्पण किए जाने के बाद भी शिल्पी-कुड़ारी पुल से बड़े वाहनों का आवागमन शुरू न किए जाने भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. धर्मवीर तिवारी ने कड़ी आपत्ति जताई है। इसे सरकार को बदनाम करने की साजिश बताते हुए खान व पीडब्ल्यूडी के अफसरों पर ठीकरा फोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सोन नदी पर बने पुल पर बड़े वाहनों का आवागमन रोकने से आम जनता को दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। शादी विवाह में आने वाले बस से यात्रियों को बहुत परेशानी हुई है। यह जिला प्रशासन की अदूरदर्शिता पूर्ण निर्णय के कारण हुआ है। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. धर्मवीर तिवारी ने कहा कि पीडब्ल्यूडी और खनन विभाग सरकार को बदनाम करने की साजिश रच रहा है। करोड़ों रुपये से बने पुल को मनमाने तरीके से रोकना सरकार को बदनाम करने की साजिश है। इसकी जांच होनी चाहिए और इसमें शामिल अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed