{"_id":"627a6a44093c2b0aba544a48","slug":"anger-can-erupt-at-any-time-against-the-electricity-department-sonbhadra-news-vns6527409155","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली विभाग के खिलाफ कभी भी फूट सकता है गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली विभाग के खिलाफ कभी भी फूट सकता है गुस्सा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुद्धी तहसील क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती से उपभोक्ताओं में आक्रोश है। उनका गुस्सा कभी फूट सकता है। यह अंदेशा एसडीएम ने डीएम को रिपोर्ट भेज कर जताया है। उन्होंने रोस्टर के अनुसार विद्युत आपूर्ति न होने से जनता में व्याप्त रोष का भी जिक्र किया है। डीएम ने पिपरी विद्युत वितरण खंड के एक्सईएन को शेड्यूल के अनुसार आपूर्ति कराने का निर्देश दिया है।
बिजली उत्पादन करने वाली ज्यादातर पावर परियोजनाएं दुद्धी तहसील क्षेत्र में ही हैं। यहां से उत्पादित बिजली से देश-प्रदेश रोशन होता है। इसके बावजूद जिले में उपभोक्ताओं को रोस्टर के अनुसार बिजली नहीं मिल रही। सबसे अधिक दुद्धी तहसील क्षेत्र में बिजली कटौती हो रही है। दुद्धी एसडीएम शैलेंद्र मिश्रा ने डीएम को रिपोर्ट भेजकर अवगत कराया है कि तहसील दुद्धी क्षेत्र में अत्यधिक विद्युत कटौती होने से आम जनता व जनप्रतिनिधियों में काफी आक्रोश है। इस समस्या के समाधान के लिए एक्सईएन विद्युत वितरण खंड पिपरी को पत्र भेजकर दुद्धी क्षेत्र में विद्युत की अत्यधिक कटौती की समस्या दूर को दूर करने को कहा गया है लेकिन समस्या अब भी बनी हुई है। वहीं एसडीओ ने कटौती के लिए कम उत्पादन व कंट्रोल से ही कम आपूर्ति की दलील दी है।