फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Anganwadi workers should discharge the responsibility training on distribution of ration

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जिम्मेदारी का करें निर्वहन, राशन वितरण को लेकर हुआ प्रशिक्षण

Thu, 03 Dec 2020 06:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 06:47 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers should discharge the responsibility training on distribution of ration
म्योरपुर। स्थानीय विकास खंड सभागार में बृहस्पतिवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। यहां गर्भवती, धात्री महिलाओं, कुपोषित बच्चों समेत किशोरियों के राशन वितरण पर चर्चा हुई। बीडीओ प्रदीप पांडे ने कहा कि अति कुपोषित बच्चों को मिलने वाले राशन में दाल, चावल और गेहूं काफी लाभदायक होगा।
विज्ञापन

बीडीओ ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी का पूरी तरीके से निर्वहन करें। बाल विकास परियोजना अधिकारी सरोज देवी ने कहा कि किशोरियों के अलावा अतिकुपोषित बच्चों व गर्भवती, धात्री महिलाओं को अलग-अलग मात्रा में पोषाहार का वितरण किया जाना है। नीति आयोग के पीरामल फाउंडेशन के बीटीओ अरविंद गुप्ता ने बताया कि 11 से 14 वर्ष की किशोरियां जो विद्यालय नहीं जा रही हैं। उन्हें तथा छह माह से तीन वर्ष, तीन से छह वर्ष तक के अति कुपोषित बच्चे व गर्भवती, धात्री महिलाएं इस प्रकार कुल पांच भागों में बांट कर उन्हें गेहूं, चावल, दाल, देसी घी और दूध का पाउडर वितरित करना है। उन्होंने हर वर्ग के लिए अलग-अलग वितरण किए जाने वाली सामग्री को विस्तार से बताया। बेलहत्थी म्योरपुर व सांगोबांध न्याय पंचायतों की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, समूह सखी, मुख्य सेविका आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed