फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Anganwadi worker's honorarium stopped for distributing bad pulses

Sonebhadra News: खराब दाल बांटने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का मानदेय रोका

Mon, 08 Sep 2025 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi worker's honorarium stopped for distributing bad pulses
बीजपुर। म्योरपुर ब्लॉक क्षेत्र में आंगनबाड़ी केंद्र पर कीड़ायुक्त दाल बांटने का मामला सामने आया है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के मानदेय भुगतान पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन

म्योरपुर ब्लॉक के जरहा निवासी उदयचंद सहित अन्य ग्रामीणों ने बाल विकास परियोजना अधिकारी नागेंद्र कुमार से आंगनबाड़ी केंद्र में अनियमितता का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। इसका संज्ञान लेते हुए सीडीपीओ ने 31 अगस्त को जांच की। पाया कि गजरा दिघुल के बजाए तीन किमी दूर आंगनबाड़ी केंद्र बरडाड़ में पोषाहार वितरण किया जा रहा था। सीडीपीओ ने आगनबाडी केंद्र बरडाड़ से दूर होने के कारण दिघुल के प्राथमिक स्कूल परिसर में लाभार्थियों को पुष्टाहार वितरण का निर्देश दिया था। इसके बावजूद व्यवस्था नहीं बदली गई। जांच में यह भी सामने आया कि दाल के पैकेटों में घुन लगा था। टीएचआर प्लांट के पुष्टाहार आंगनबांड़ी केंद्र पर अवशेष पाए गए। सीडीपीओ ने बताया कि तीन दिनों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से स्पष्टीकरण तलब किया गया था। संतोषजनक जवाब न मिलने पर मानदेय रोक दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed