{"_id":"60f98c0483ea7d14063d70f1","slug":"ancient-statue-of-nandi-found-during-land-excavation-in-sonebhadra-many-relics-of-6th-7th-century-have-already-found-earlier","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्रः खोदाई में निकली नंदी की ढाई फीट की प्रतिमा, पहले भी मिल चुके हैं छठवीं-सातवीं शताब्दी के कई अवशेष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्रः खोदाई में निकली नंदी की ढाई फीट की प्रतिमा, पहले भी मिल चुके हैं छठवीं-सातवीं शताब्दी के कई अवशेष
Thu, 22 Jul 2021 08:47 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 22 Jul 2021 08:47 PM IST
सार
मिट्टी की खोदाई के दौरान नंदी की ढाई फीट की प्रतिमा मिलने की खबर जब ग्रामीणों को हुई तो काफी संख्या में लोग पहुंच गए। ग्रामीण नंदी की पूजा-अर्चना कर मंदिर बनाने की तैयारी में जुट गए ।
विज्ञापन
मिट्टी की खोदाई के दौरान नंदी की ढाई फीट की प्रतिमा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनभद्र जिले के विकास खंड नगवां के ग्राम पंचायत सेमरिया में मिट्टी की खोदाई के दौरान नंदी की ढाई फीट की प्रतिमा निकलने से लोगों में खुशी है। ग्रामीण नंदी की पूजा-अर्चना कर मंदिर बनाने की तैयारी में जुट गए हैं। ग्राम पंचायत सेमरिया के तेलाड़ी गांव निवासी सीताराम मौर्य बुधवार देर शाम प्रधानमंत्री आवास बनवाने के लिए जमीन की खोदाई कर रहे थे।
विज्ञापन
इस दौरान फावड़ा किसी पत्थर से टकराने लगा। सीताराम के बेटे सुभाष ने पत्थर समझ कर उसे निकाला तो वह करीब ढाई फीट नंदी की विशाल प्रतिमा निकली। प्रतिमा मिलने की खबर जब ग्रामीणों को हुई तो काफी संख्या में लोग पहुंच गए।
विज्ञापन
बता दें कि सेमरिया गांव के टोला तल्ला में छठवीं -सातवीं शताब्दी के कई अवशेष मिले हैं। अवशेष में मिट्टी के बर्तन, खिलौने, घर बनाने की ईंट, भगवान शंकर की मूर्ति, ताम्रपत्र आदि मिल चुके है। इसकी पुष्टि कुछ वर्ष पूर्व यहां पर खोदाई के लिए पहुंची पुरातत्व विभाग टीम भी कर चुकी है।
विज्ञापन