फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Anarvati, Asif and Ashish won the post of personal director

Sonebhadra News: व्यक्तिगत डायरेक्टर पद पर अनार्वती, आसिफ और आशीष जीते

Thu, 26 Oct 2023 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Oct 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Anarvati, Asif and Ashish won the post of personal director
दुद्धी। दुद्धी सहकारी क्रय विक्रय समिति के व्यक्तिगत डायरेक्टर पद के तीन सीटों पर बुधवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान हुआ। देर शाम हुई मतगणना में तीनों पदों पर अनार्वती देवी, आसिफ आलम और आशीष कुमार निर्वाचित हुए। परिणाम की घोषणा के बाद समर्थकों ने उन्हें फूल मालाओं से लादकर खुशियां मनाई।
विज्ञापन

मतदान सुबह दस बजे शुरू हुआ। पहचान पत्र दिखाने वालों को ही मतदान के लिए परिसर में प्रवेश दिया गया। सुरक्षा व्यवस्था की कमान खुद एएसपी त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी, सीओ प्रदीप सिंह चंदेल, प्रभारी निरीक्षक नागेश सिंह और कस्बा चौकी इंचार्ज आशीष पटेल संभाल रहे थे। व्यक्तिगत में तीन डायरेक्टर पद के लिए कुल 2989 में से 1164 मत पड़े। इसमें अनार्वती देवी 804, आसिफ आलम 788, आशीष कुमार 799 मत पाकर विजेता बने। इनके अलावा इंदू देवी को 299, पंकज कुमार को 334, रामसुरेश को 277 मत प्राप्त हुआ। अन्य 40 मत निरस्त रहे। निर्वाचन अधिकारी रमेश कुमार ने परिणाम की घोषणा की। साथ ही बताया कि परिणाम उच्च न्यायालय में दायर एक रिट याचिका के अधीन है। इसकी नोटिस भी चस्पा की गई। सभापति व उपसभापति का चुनाव बृहस्पतिवार को होगा।
विज्ञापन

गोंडवना भवन में हुआ विजेताओं का अभिनंदन
दुद्धी। स्थानीय डीसीएफ काॅलोनी में स्थित गोंडवाना भवन में सपा समर्थित डायरेक्टरों का अभिनंदन हुआ। इसमें डायरेक्टर संस्थागत के चार पदों पर पूर्व में निर्वाचित जगदीश यादव, देवता सिंह, परमेश्वर यादव, सूर्यमणि यादव और व्यक्तिगत पदों पर अनार्वती देवी, आसिफ आलम, आशीष तिवारी का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य बघाडू जुबेर आलम, जिला उपाध्यक्ष अवधनारायण यादव, बुद्धिनारायन यादव, कलामुद्दीन सिद्दीकी, बुंदेल चौबे, गौस मुहम्मद खां, सकरार अहमद, सरोजा देवी, अजय यादव, दिनेश यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed