फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   An uncontrolled truck hit a bus returning from Maha Kumbh there was a lot of screaming

Sonebhadra News : अनियंत्रित ट्रक ने महाकुंभ से लौट रही बस को मारी टक्कर, मची चीख पुकार, तीन यात्री घायल

Wed, 19 Feb 2025 12:41 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Wed, 19 Feb 2025 12:41 PM IST
सार

महाकुंभ से लौट रही बस को अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी। घटना से मौके पर चीख पुकार मच गई और तीन यात्री बुरी तरह घायल हो गए। आनन फानन में घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज जारी है।

विज्ञापन
An uncontrolled truck hit a bus returning from Maha Kumbh there was a lot of screaming
महाकुंभ से आ रही बस हादसे का शिकार - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पिपरी थाना क्षेत्र के मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। महाकुंभ से लौट रही छत्तीसगढ़ की एक बस को अनियंत्रित ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बस में सवार तीन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लंबा जाम लग गया, जिसे पुलिस ने तत्परता से खुलवाया।

विज्ञापन


छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से 42 यात्रियों का दल प्रयागराज में महाकुंभ स्नान के लिए गया हुआ था। स्नान के बाद लौटते समय गुरुवार सुबह लगभग 8 बजे उनकी बस मुर्धवा से बभनी मार्ग पर लगभग एक किलोमीटर ही आगे बढ़ी थी कि विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने बस को सामने से टक्कर मार दी।
विज्ञापन


बस चालक ओडिशा के सम्भलपुर निवासी उमेश सागर  बताया कि उन्होंने ट्रक को तेज गति से आते देखा और बस को किनारे खड़ा कर दिया। बावजूद इसके, अनियंत्रित ट्रक ने एक दूसरी ट्रक को ओवरटेक करने के प्रयास में बस को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में बस चालक उमेश सागर, कटनी निवासी नामदेव (67) और छिंदवाड़ा निवासी नीरज कुमार (42) को चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे पुलिस चौकी के एसआई नसरुद्दीन ने घायलों को हिंडाल्को अस्पताल भिजवाया। बस यात्रियों ने बताया कि दुर्घटना के बाद ट्रक का चालक भागने लगा, जिसे यात्रियों ने पकड़ने की कोशिश की। इस दौरान ट्रक के दूसरे चालक ने बीच-बचाव कर उसे छुड़ाया, जिसके बाद वह जंगल की ओर भाग गया।




यात्रियों का आरोप है कि ट्रक चला रहा युवक नौसिखिया लग रहा था, उसके पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं था। प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि हादसे में बस पर सवार कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं, बाकी सभी यात्री सुरक्षित हैं। उन्हें अन्य माध्यम से गंतव्य के लिए रवाना किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed