{"_id":"6770361ee508f8288609ac13","slug":"an-old-man-standing-in-the-queue-to-get-his-kyc-done-fainted-and-died-sonbhadra-news-c-194-1-svns1039-122354-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: केवाईसी कराने के लिए कतार में खड़ा वृद्ध गश खाकर गिरा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: केवाईसी कराने के लिए कतार में खड़ा वृद्ध गश खाकर गिरा, मौत
विज्ञापन
कोन। इंडियन बैंक की कचनरवा शाखा में वृद्धा पेंशन केवाईसी कराने के लिए तीन दिन से चक्कर लगा रहे वृद्ध की शुक्रवार की शाम मौत हो गई। लाइन में खड़े रहने के दौरान वह गश खाकर गिर गए। अस्पताल पहुंचने तक उनकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने बैंक कर्मियों पर परेशान करने का आरोप लगाया है।
हडवरिया निवासी रम्मन (65) का कचनरवा स्थित इंडियन बैंक शाखा में खाता है। इसी खाते में उनकी वृद्धा पेंशन आती थी। परिजनों के मुताबिक पेंशन का पैसा निकालने के लिए वह बैंक जा रहे थे, लेकिन बैंककर्मी पहले केवाईसी कराने की बात कहकर लौटा दे रहे थे।
शुक्रवार को भी रम्मन अपनी पत्नी के साथ बैंक गए थे। वहां भीड़ के बीच वह काफी देर तक लाइन में खड़े रहे। शाम करीब चार बजे अचानक गश खाकर गिर पड़े। उन्हें पास के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डाॅक्टर ने गंभीर स्थिति बताते हुए अन्यत्र ले जाने की सलाह दी।
विज्ञापन
परिजन चोपन जा रहे थे, मगर रास्ते में ही मौत हो गई। पुत्र जवाहिर व दामाद राजनारायण ने बताया कि पेंशन का पैसा निकालने के लिए वह परेशान थे। प्रतिदिन बैंक के आकर बैठे रहते थे। कभी भीड़ अधिक होने तो कभी सर्वर काम न करने की दलील देकर उन्हें लौटा दिया जा रहा था। इस मामले में बैंक प्रबंधन का पक्ष नहीं मिल पाया।