फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   An old man living alone in his house was murdered, his body was found on the bed

Sonebhadra News: घर में अकेले रह रहे वृद्ध की हत्या, बिस्तर पर मिली लाश

Sat, 26 Apr 2025 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Apr 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
An old man living alone in his house was murdered, his body was found on the bed
रेणुकूट (सोनभद्र)। पिपरी नगर पंचायत के मुरलीगढ़ी में शुक्रवार को एक वृद्ध का शव बिस्तर पर पड़ा मिला। शरीर पर गहरे जख्म थे। वृद्ध घर में अकेले रहते थे। आशंका जताई जा रही है कि पीटकर हत्या की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल से फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने जल्द खुलासे का दावा किया है।
विज्ञापन

मृतक की पहचान लालचंद यादव (75) के रूप में हुई। मूल रूप से भदोही जिले के खम्हरिया निवासी लालचंद यहां रेणुसागर स्थित हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड से 15 वर्ष पूर्व रिटायर हुए थे। इसके बाद वह रेणुसागर में ही मकान बनाकर रहने लगे। करीब सात वर्ष पत्नी के निधन के बाद वह रिश्तेदारी में घूम-घूमकर वक्त गुजारने लगे। इस बीच उन्हाेंने पिपरी में रहने की इच्छा जताई, इसे लेकर बेटों से अनबन हो गई। बाद में वह खम्हरिया में स्थित अपनी पैतृक संपत्ति को बेचकर लगभग 3 वर्ष पूर्व पिपरी में मकान बनाकर अकेले रहने लगे। शुक्रवार की सुबह 11 बजे जब दूध वाला आया तो घर का गेट खुला हुआ था। अंदर पहुंचा तो वृद्ध की लाश बिस्तर पर पड़ी थी। इसकी जानकारी वृद्ध के पुत्र गुलाब यादव को दी गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। एएसपी कालू सिंह और फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्रित किए। पुत्र गुलाब सिंह यादव की तहरीर पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एएसपी कालू सिंह ने बताया कि रात में किसी वक्त वृद्ध की हत्या किए जाने की आशंका है। शव को कब्जे में लेकर छानबीन की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed