फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   An innocent child died after being hit by a tanker

Sonebhadra News: टैंकर की चपेट में आने से मासूम की मौत

Wed, 07 May 2025 11:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 May 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
An innocent child died after being hit by a tanker
विंढमगंज थाना क्षेत्र के बरखोरहा गांव में बुधवार की शाम दर्दनाक हादसे में एक वर्षीय मासूम की मौत हो गई। बच्चा को लेकर मां टैंकर से पानी लेने गई थी, इसी दौरान यह हादसा हो गया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। आंखों के सामने मासूम की मौत के बाद मां बेसुध हो गई।
विज्ञापन

बरखोहरा गांव में बुधवार की शाम करीब छह बजे पानी लेकर टैंकर पहुंचा था। उससे पानी भरने के लिए ग्रामीणों की भीड़ लग गई। दिनेश कुमार भुइयां की पत्नी भी अपने एक वर्षीय पुत्र को गोद में लेकर पानी लेने पहुंची थी।
विज्ञापन

नल से पानी लेने के लिए वह बाल्टी लगा रही थी, तभी बच्चा फिसलकर गोद से गिर गया। इसी दौरान चालक टैंकर आगे पीछे करने लगा, जिससे मासूम पहिए के नीचे आ गया। मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। घटना से लोग सन्न रह गए। सूचना पाकर विंढमगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed