{"_id":"68111bdf77ad14592d0de08a","slug":"an-e-library-will-be-built-in-the-city-with-ten-crore-rupees-you-can-read-any-book-with-just-one-click-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-127633-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: दस करोड़ रुपये से नगर में बनेगी ई-लाइब्रेरी, एक क्लिक पर पढ़ सकेंगे कोई भी किताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: दस करोड़ रुपये से नगर में बनेगी ई-लाइब्रेरी, एक क्लिक पर पढ़ सकेंगे कोई भी किताब
विज्ञापन
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे युवाओं को किताबों के लिए कहीं भटकना नहीं पड़ेगा। वह कोई भी किताब बस एक क्लिक पर ढूंढ सकेंगे और उसे पढ़ भी सकेंगे। यह सब सुविधाएं उन्हें नगर में बनने वाले ई-लाइब्रेरी में मिलेंगी।
शासन ने रॉबर्ट्सगंज नगर पालिका क्षेत्र में ई-लाइब्रेरी खोलने की मंजूरी दे दी है। करीब दस कराेड़ रुपये से इसका निर्माण होगा। कार्यदायी संस्था सीएनडीएस को चुना गया है। पालिका ने इसके लिए जगह भी चिह्नित ली है। वार्ड नंबर एक में बंद पड़े चर्म उद्योग की खाली भूमि पर ई-लाइब्रेरी का निर्माण होगा।
नीति आयोग के आकांक्षी जिले में सुविधाओं का अभाव है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए युवा बड़े शहरों का रुख करते हैं। ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई करने वाले अभ्यर्थियों को भी अनुकूल माहौल नहीं मिल पाता। कभी नेटवर्क की समस्या रहती है तो कभी आसपास का वातावरण बाधा उत्पन्न करता है।
विज्ञापन
ऊपर से मनचाही किताबों की उपलब्धता न होने से उनकी तैयारी प्रभावित होती है। युवाओं को अब अच्छी पाठ्य सामग्री के लिए कहीं भटकना नहीं होगी। उन्हें नगर में ही ई-लाइब्रेरी की निशुल्क सुविधा मिलेगी। शासन ने नगर पालिका क्षेत्र में ई-लाइब्रेरी खोलने की मंजूरी दी है।
इसके लिए करीब दस करोड़ रुपये भी स्वीकृत किए किए हैं। नगर पालिका को जमीन उपलब्ध करानी है, जबकि निर्माण सीएनडीएस कराएगा। विंध्याचल मंडल में बड़े स्तर की यह पहली ई-लाइब्रेरी होगी।
-- -
कम्प्यूटर, इंटरनेट के साथ होगा पढ़ाई का अपना कोना
प्रस्तावित ई-लाइब्रेरी में अभ्यर्थियों के लिए कम्प्यूटर, इंटरनेट के अलावा पढ़ाई करने के लिए छोटे-छोटे केबिन जैसे बॉक्स होंगे। इसके अलावा बड़ा हाल भी होगा, जिसमें बैठकर विद्यार्थी किसी विषय विशेष पर चर्चा भी कर सकें। ऑनलाइन माध्यम से उन्हें सभी तरह की किताबें पढ़ने के लिए उपलब्ध रहेंगी।
नगर में ई-लाइब्रेरी के निर्माण के लिए शासन ने मंजूरी दी है। वार्ड नंबर एक में बंद पड़े चर्म उद्योग वाली भूमि को ई-लाइब्रेरी के लिए चिह्नित किया गया है। सीएनडीएस की ओर से स्थल सर्वे कर जल्द ही आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। नगर के युवाओं, छात्र-छात्राओं और पढ़ने के शौकीन लोगों के लिए यह बड़ी सुविधा होगी। -रुबी प्रसाद, नगर पालिका अध्यक्ष।