फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   An auto rickshaw full of visitors overturned, son died, ten people including mother were injured

Sonebhadra News: दर्शनार्थियों से भरा ऑटो पलटा, बेटे की मौत, मां समेत दस घायल

Thu, 12 Jun 2025 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
An auto rickshaw full of visitors overturned, son died, ten people including mother were injured
कोन। स्थानीय थाना के चकरिया चौकी क्षेत्र स्थित अमिला धाम के पास घाटी में श्रद्धालुओं से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में बेटे की मौत हो गई, जबकि उसकी मां समेत दस लोग गंभीर रूप से घायल हुए। उन्हें कोन सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बिहार के रोहतास जिले के माधा गांव निवासी एक परिवार के लोग बृहस्पतिवार की सुबह ऑटो रिजर्व करके अमिला धाम दर्शन करने पहुंचे थे। दर्शन-पूजन के बाद सभी ने खाना बनाया और खाया। दोपहर बाद वह लौट रहे थे। घाटी पर कुछ ही दूर आगे बढ़ने पर ऑटो अनियंत्रित होकर खाई में चला गया। हादसे में ऑटो सवार प्रमोद राजवार (42) की मौके पर ही मौत हो गयी। ऑटो में सवार उसकी मां सहती कुंवर (56), रघुनाथ (35), बुधनी (45), धनंजय उरांव, बुद्धु राजवार (50), लालती देवी (58), सविता देवी (30), रितू (5) घायल हो गए। घायल बुद्धू राजवार, धनंजय उरांव ने बताया कि उन्हे एंबुलेंस की सुविधा नहीं मिली। दर्शन करने आए लोगों ने अपनी पिकअप से सभी को अस्पताल पहुंचाया। वहां उनका उपचार चल रहा है। कोन पुलिस शव के पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुटी है। एसआई रामगोविंद यादव ने बताया कि ऑटो को चकरिया चौकी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


फर्श पर हुआ घायलों का उपचार
सड़क हादसे में जिले के स्वास्थ्य सेवाओं के खोखले दावों की पोल खुल गई। एक ओर जहां घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस तक नहीं मिली। जब राहगीरों ने पिकअप में बैठाकर घायलों को सीएचसी कोन पहुंचाया तो यहां घायलों को दुर्व्यवस्था से जूझना पड़ा। सीएचसी कोन में संसाधनों के अभाव में सभी घायलों को फर्श पर लिटाया गया। जमीन पर ही चिकित्सक की ओर से घायलों का उपचार किया। अस्पताल में बिजली नहीं होने के कारण बाहर ही फर्श पर लेटकर मरीज कराह रहे हैं। अस्पताल में इमरजेंसी की सुविधा न के बराबर है। अस्पताल जब घायल पहुंचे जो सभी कर्मी घायल थे। महज एक चिकित्सक किसी तरह उपचार करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed