फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Amidst fluctuating weather conditions, the mercury has started rising once again.

Sonebhadra News: मौसम में उतार चढ़ाव के बीच फिर बढ़ने लगा पारा

Sat, 09 May 2026 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Amidst fluctuating weather conditions, the mercury has started rising once again.
रॉबर्ट्सगंज में धूप -छाह से बचने के लिए गमछा ओढ़कर स्कूल से घर जाती छात्राएं। संवाद
सोनभद्र। जिले के तापमान में उतार चढ़ाव लगा हुआ है। तीन दिन पहले बारिश होने के बाद मौसम नम हो गया था। इससे उमस से लोग राहत महसूस कर रहे थे। हालांकि शुक्रवार को सूर्य की तल्ख किरणों की वजह से एक बार फिर तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। आगामी दो दिनों तक अभी मौसम खराब होने के आसार जताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह दिन चढ़ने के साथ ही तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, भू-भौतिकी विभाग बीएचयू वाराणसी के नोडल अधिकारी प्रो.रविशंकर सिंह एवं तकनीकी अधिकारी (मौसम वैज्ञानिक) शिवमंगल सिंह ने बताया कि मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आगामी दो दिनों तक सोनभद्र के साथ ही पूर्वांचल के अन्य जिलों में आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा होने की भी संभावना व्यक्त की गई है। पूर्वानुमान के अनुसार अगले दो दिनों के बाद ही मौसम में कुछ सुधर होने की संभावना है।

किसानों को सलाह है कि वह मौसम को ध्यान में रखते हुए फसलों में सिंचाई, उर्वरक एवं कीटनाशी दवाओं का छिड़काव मौसम साफ रहने पर ही करें। गरज-चमक एवं तेज हवा की संभावना को देखते हुए कटाई की गई उपज को सुरक्षित स्थान पर रखें तथा खेतों में जल निकासी की उचित व्यवस्था बनाए रखें। पशुपालक पशुओं को खुले स्थान पर बांधने से बचें एवं उन्हें सुरक्षित स्थान पर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed