फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   ambulance reached delay

देर से एंबुलेंस पहुंचने पर जताई नाराजगी

Thu, 20 Jul 2017 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Thu, 20 Jul 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
ambulance reached delay
बभनी अस्पताल में बस पलटने से घायल यात्री का उपचार करती स्वास्थ्य कर्मी।
थाना क्षेत्र के चपकी लैंपस के पास बुुधवार की सुबह हुए बस हादसे के बाद घायल चीखते-पुकारते रहे लेकिन एंबुलेंस करीब आधे घंटे बाद मौके पर पहुंची। इसको लेकर क्षेत्रीय लोगों में जबरदस्त गुस्सा नजर आया। हालांकि पुलिस के घटना के पांच मिनट के अंदर ही मौके पर पहुंचने के नाते लोग विरोध दर्ज नहीं करा सके। एंबुलेंस देर से पहुंचने की वजह गड्ढायुक्त सड़क बताते रहे और उसके जल्द मरम्मत की मांग भी सीओ के समक्ष रखी।      
विज्ञापन


  दक्षिणांचल में आए दिन बसों की तेज रफ्तार की वजह से दुर्घटनाएं होती रहती हैं। बस चालक एक स्टेशन पर सवारियों को भरने के लिए अपना निर्धारित समय गवां देते हैं और फिर दूसरे स्टेेशन पर जल्द पहुंचने के िलिए गाड़ियों की गति तेज कर देते हैं। इस नाते वाहन अनियंत्रित होकर पलट जाते हैं। बुधवार की सुबह चपकी लैंपस के सवारियों से भरी बस पलटने की यही वजह मानी जा रही है। उधर बस दुर्घटना में घायल सवारी मदद के लिए चीखती-पुकारती रही लेकिन सड़कों पर एक से तीन फीट तक गड्ढे के नाते एंबुलेंस घटना स्थल पर करीब आधा घंटे बाद पहुंची। सीएचसी में खड़ी एंबुलेंस को महज सात किमी दूरी तय करने के लिए आधा घंटा लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed