फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Ambikapur team won final match

अंबिकापुर की टीम ने जीता फाइनल मुकाबला

Mon, 20 Jun 2022 07:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 07:24 PM IST
विज्ञापन
Ambikapur team won final match
भारतीय इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता का रविवार की रात समापन हुआ। रोमांचक फाइनल मुकाबले में अंबिकापुर की टीम विजेता रही। मैन ऑफ द मैच अरविंद कुमार रहे जबकि मैन ऑफ द सीरीज मेजबान महादेव एलेवन के आकाश सिंह बने।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गोपाल क्रिकेट क्लब अंबिकापुर (छत्तीसगढ़) की टीम ने 16 ओवर में 10 विकेट खोकर 144 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में खेलने उतरी महादेव इलेवन विंढमगंज की टीम 125 रनों पर ही ढेर हो गई। मुख्य अतिथि भाजपा के जिला मंत्री दिलीप पांडेय ने विजेता टीम के कप्तान सौरभ जायसवाल को 41 हजार नकद और ट्राफी दी। वहीं उप विजेता टीम को 25 हजार रुपये का नकद व शील्ड प्रदान किया गया। आकाश सिंह को बेस्ट बल्लेबाज, सौरभ जायसवाल को बेस्ट गेंदबाज, अजय गुप्ता को बेस्ट फील्डर का पुरस्कार दिया गया। अच्छी कमेंट्री के लिए अश्वनी जायसवाल भी सम्मानित हुए। संचालन वीरेंद्र गुप्ता व प्रभात गुप्ता ने किया। भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार केसरी ने आभार जताया। इस मौके पर युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सुमित सोनी, रमीज आलम, प्रधान प्रतिनिधि संजय गुप्ता, किंशू सिंह, डीसी मद्धेशिया, उज्ज्वल मद्धेशिया, अमन जायसवाल, संतोष रावत, डॉ राजीव रंजन कुशवाहा, लवकुश चंद्रवंशी, ओम रावत, नंदकिशोर गुप्ता, अजय गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता, संजीव कुमार टीटू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed