{"_id":"5be1cae0bdec2269360cb706","slug":"ambedkar-stadium-was-decorated-with-21-thousand-candles-by-the-players","type":"story","status":"publish","title_hn":"हजारों दीयों से जगमगाया स्टेडियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हजारों दीयों से जगमगाया स्टेडियम
sonbhadra
Updated Tue, 06 Nov 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
दीपों से सजा ओबरा का आंबेडकर स्टेडियम।
- फोटो : sonbhadra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओबरा। दीपावली की पूर्व संध्या पर मंगलवार की देर शाम स्थानीय खिलाड़ियों द्वारा अंबेडकर स्टेडियम को 21 हजार मोमबत्तियों से सजाया गया। पूर्व राष्ट्रीय एथलीट रमेश सिंह यादव के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने गत वर्षों की भांति मुख्य ग्राउंड के साथ फुटबाल और वालीबाल सहित अन्य ग्राउंड को रोशनी से भर दिया।
पिछले 28 वर्षों से चल रही परंपरा को देखने के लिए भारी संख्या में नागरिक मौजूद थे। इस दौरान नागरिकों ने मोमबत्तियों को जलाने में सहयोग दिया। इससे पहले मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष दुर्गावती देवी ने पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। लगभग 27 वर्ष पहले कोच रहे अशोक पांडेय एवं रमेश सिंह यादव ने मात्र पांच मोमबत्तियों से शुरू किया था।
यादव ने बताया कि स्थानीय खिलाड़ी उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ नगर में खेल की व्यापकता की कामना के लिए हर वर्ष दीप उत्सव मनाते हैं। कार्यक्रम के दौरान आतिशबाजी के साथ प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान परियोजना के वरिष्ठ खिलाड़ी एएन राय, उमाशंकर सिंह, राजनाथ सिंह, हिदायततुल्ला खान, रमेश वर्मा, कृष्ना माली, भोला कनौजिया, अरविन्द यादव, कलीम, मुज्जफर, संकट मोचन झा, प्रदीप कनौजिया, राजू अन्ना, अजित आदि मौजूद रहे।