फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Alvida Prayers Prosperity and Progress Devotion Amidst Security Arrangements Surveillance

अलविदा की नमाज: खुशहाली और तरक्की की दुआ, सुरक्षा व्यवस्था के बीच अकीदत; गांव में भी बढ़ी निगरानी

Fri, 13 Mar 2026 09:29 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 13 Mar 2026 09:29 PM IST
सार

Alvida ki Namaz: रॉबर्ट्सगंज के मेन चौक स्थित जामा मस्जिद में अलविदा की नमाज के लिए दोपहर बाद से ही रोजेदार जुटने लगे थे। सवा 12 बजे नमाज के लिए अजान हुई। यहां तीन चरणों में नमाज अदा कराई गई। पहली नमाज साढ़े 12 बजे हुई। 

विज्ञापन
Alvida Prayers Prosperity and Progress Devotion Amidst Security Arrangements Surveillance
अलविदा की नमाज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Sonbhadra News: मुकद्दस माह रमजान माह के अंतिम जुमे पर शुक्रवार को जिले के विभिन्न मस्जिदों में अलविदा की नमाज अकीदत के साथ अदा की गई। इस दौरान शांति, खुशहाली और तरक्की की दुआ मांगी गई। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क रही। एसपी, एएसपी समेत अन्य अफसरों ने भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की।

विज्ञापन




अलविदा की नमाज के लिए रोजेदार उत्साहित रहे। मस्जिद में भारी भीड़ रही। तमाम रोजेदार पहली बार में प्रवेश नहीं पा सके। इसके बाद एक बजे और फिर डेढ़ बजे नमाज कराई गई।  वहीं पूरब महाल स्थित मस्जिद में दो चरणों में नमाज हुई। इस दौरान बाहर सुरक्षा के लिए फोर्स डटी रही। 
विज्ञापन


एसपी अभिषेक वर्मा रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र की प्रमुख मस्जिदों और संवेदनशील स्थलों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। एएसपी अनिल कुमार सहित सभी सीओ और थाना प्रभारी भी अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा रही दुरुस्त

उधर, घोरावल नगर और ग्रामीण इलाकों में शुक्रवार को अलविदा जुमा की नमाज सकुशल अदा की गई। घोरावल नगर पंचायत के जामा मस्जिद मुफ्ती अरसद साहब ने नमाज अदा कराई। वहीं उसरहवा मस्जिद मे मौलाना मेराज ने नमाज कराई।

ग्रामीण इलाकों में डोरिहार, कन्हरा, बेलवानिया, लोहांडी, बिसरेखी समेत कई जगहों पर अलविदा जुमा की नमाज पढ़ी गई और देश की खुशहाली और तरक्की के लिए दुआएं की गईं। इस मौके पर नमाजी मुस्लिम बंधुओं ने मुल्क की अमन चैन और तरक्की के लिए दुआ मांगी। इस मौके पर पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। 

इस अवसर पर मदरसा अशरफ़िया रिज़विया के नाजिम मौलाना सादिक रजा, बरकत अली, सभासद मोहम्मद हनीफ, इनामुल हक अंसारी, सहबान अली, गोरेलाल, नूरी मस्जिद के मोअज्जिन कलाम अली उर्फ़ शिकारी, मुमताज अली इमरान मंसूरी, समीर वारशी, मोहम्मद इब्राहिम आदि मौजूद रहे। दुद्धी, ओबरा, चोपन, रेणुकूट सहित अन्य क्षेत्रों में अलविदा की नमाज कड़ी सुरक्षा के बीच हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed